facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

India-EFTA FTA गुरुवार से होगा प्रभावी, कई और देश भी व्यापार समझौता करने के लिए इच्छुक: गोयल

Advertisement

बता दें कि भारत एफटीए के बारे में अमेरिका, यूरोपीय संघ, न्यूजीलैंड, ओमान, पेरू, चिली आदि से बातचीत कर रहा है

Last Updated- September 29, 2025 | 10:14 PM IST
Piyush Goyal
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल | फाइल फोटो

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को बताया कि एफ्टा से व्यापार समझौता 1 अक्टूबर से लागू होगा। एफ्टा समूह में चार देश – आइसलैंड, स्विट्जरलैंड, नार्वे और लिकटनस्टाइन शामिल हैं। इस समझौते पर बीते साल मार्च में हस्ताक्षर हुए थे, लेकिन यह गुरुवार से लागू होगा।

मंत्री ने बताया कि विकसित देश भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता करने के इच्छुक हैं। भारत ने बीते चार वर्षों में व्यापार समझौते मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ऑस्ट्रेलिया और एफ्टा ब्लॉक के साथ किए हैं। भारत एफटीए के बारे में अमेरिका, यूरोपीय संघ, न्यूजीलैंड, ओमान, पेरू, चिली आदि से बातचीत कर रहा है। इसके अलावा बहरीन और कतर ने भी भारत के साथ व्यापार समझौते करने में रुचि दिखाई है। मंत्री ने यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘अमेरिका से बातचीत जारी है। ओमान, पेरू, चिली, ईयू, न्यूजीलैंड के साथ भी बातचीत हो रही है।’  इसके अतिरिक्त रूस के नेतृत्व वाले यूरेशियन इकनॉमिक यूनियन (ईएईयू) के साथ विचारार्थ विषयों (टीओआर) को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Advertisement
First Published - September 29, 2025 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement