facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

GST सुधार का असर: साबुन, नूडल्स, आइसक्रीम तक होंगी सस्ती, कंपनियां बढ़ाएंगी छोटे पैक का वजन

Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणा के बाद FMCG कंपनियां कीमतें घटाने और पैकेटों का वजन बढ़ाने की तैयारी में, डेयरी उत्पादों पर भी ग्राहकों को मिलेगी बड़ी राहत।

Last Updated- September 05, 2025 | 8:48 AM IST
FMCG

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बुधवार रात घोषित किए गए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों के मद्देनजर दैनिक उपभोक्ता वस्तु (एफएमसीजी) कंपनियों के अधिकारी कीमतों में कटौती के साथ-साथ छोटे पैकेटों का वजन भी बढ़ाएंगी। साबुन, टूथब्रश, हेयर ऑयल, नमकीन, इंस्टेंट नूडल्स, चॉकलेट और इंस्टेंट कॉफी जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं पर अब 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा।

इस बीच भारतीय ब्रेड, पनीर और अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर प्रोसेस्ड दूध पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा। ग्राहकों तक ये लाभ पहुंचाने के लिए उपभोक्ता कंपनियां छोटे पैक में वस्तुओं का वजन बढ़ाने और बड़े पैक की कीमतें कम करने पर विचार कर रही हैं।

मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हम इस संबंध में विस्तृत गणना कर रहे हैं कि इसके लाभ को आगे कैसे पहुंचाया जाए, लेकिन उपभोक्ता उन श्रेणियों में कीमतों में कमी की उम्मीद कर सकते हैं जिन श्रेणियों में दरों में बड़ी गिरावट देखी गई है, जैसे आइसक्रीम और घी। इससे और ज्यादा ग्राहक पैकेज्ड फूड के दायरे में आएंगे तथा घटिया किस्म के डेरी उत्पादों का इस्तेमाल कम करेंगे।’

डेरी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमूल भी अपने पोर्टफोलियो में कीमतों को व्यवस्थित करेगी, क्योंकि घी, मक्खन, आइसक्रीम आदि को 5 प्रतिशत वाले कर स्लैब में रखा गया है, जबकि पनीर और यूएचटी दूध जैसे उत्पादों पर नई व्यवस्था के तहत कोई कर नहीं लगेगा।

Advertisement
First Published - September 5, 2025 | 8:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement