facebookmetapixel
Advertisement
फोक्सवैगन की भारत में इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी, जानिए कंपनी के सामने कौन-कौन से विकल्पStocks To Watch Today: आज कौन से शेयर करा सकते हैं कमाई? NTPC Green से Power Grid तक, देखें 11 स्टॉक्स के बड़े अपडेटउदारीकरण के 35 साल: पेंशनर पैराडाइस से आईटी राजधानी बना बेंगलूरु, विकास की कीमत भी चुकाईवोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, SBI ने कर्ज देने पर जताई सहमति; गारंटी की शर्त मंजूरहवाई अड्डों की आगामी नीलामी में एक ऑपरेटर के लिए सीमा तय करने की तैयारीभारत यात्रा को लेकर जल्दबाजी नहीं, राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा बांग्लादेशभारत में 8 साल में 90 हजार स्कूल घटे, 11 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहरस्कूलों की बदहाली के खिलाफ ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, जेन अल्फा के प्रदर्शनों ने शिक्षा संकट की ओर खींचा ध्यानबंगाल की खाड़ी में माल वाहक जहाज डूबा; तटरक्षक बल ने 2 नाविक बचाए, 22 अभी लापताइसरो की रणनीति में बड़ा बदलाव, लॉन्च वाहन और सैटेलाइट निर्माण निजी क्षेत्र को सौंपेगा

सरकार ने कैलेंडर में किया बदलाव, बजट के बाद जारी होंगे GDP के आंकड़ें

Advertisement
Last Updated- January 16, 2023 | 10:38 AM IST
GDP Growth

केंद्र सरकार ने अपने राष्ट्रीय खाते के आंकड़ों (national account statistics) को जारी करने के समय में बदलाव करने के लिए डेटा कैलेंडर में बदलाव किया है।

द इकॉनमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसरा, अब नए कैलेंडर के हिसाब से सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) इस साल फरवरी के आखिरी दिन राष्ट्रीय आय (national income), उपभोग व्यय (consumption expenditure), बचत और पिछले वित्तीय वर्ष के पूंजी निर्माण (saving, and capital formation of the previous fiscal year) के आंकड़े जारी करेगा। पहले इसे जनवरी के आखिरी वर्किंग डे पर जारी किया जाता था।

अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कदम प्रमुख आधिकारिक आंकड़ों के रिलीज के समय को सही क्रम में सेट करने के लिए और साथ ही बजट से पहले किसी भी तरह के कन्फ्यूज़न से बचने के लिए ये कदम उठाया गया है।

इससे पहले, इस डेटा को जारी करने की तारीख 31 जनवरी थी, यानी बजट से ठीक दो दिन पहले, और यही कारण था कि बजट में इस डेटा को शामिल नहीं किया जा सकता था।

इससे पहले, मोदी सरकार ने साल 2017 में बजट पेश की तारीख को बदल कर 1 फरवरी किया था। इसके पहले बजट को फरवरी के आखिरी वर्किंग डे पर पेश करनी की परंपरा थी।

Advertisement
First Published - January 16, 2023 | 10:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement