facebookmetapixel
Advertisement
अप्रैल से लागू होगा भारत-यूके के बीच हुआ CETA समझौता, व्हिस्की और कारें होंगी सस्ती: रिपोर्टशेयर बाजार में बरसेगा पैसा! इस हफ्ते HAL और Coal India समेत 63 कंपनियां देने जा रही हैं तगड़ा डिविडेंडInd vs Pak, T20 WC 2026: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले फिर गरमाया ‘हैंडशेक’ विवाद, क्या बदलेगा भारत का रुख?Lodha Developers का बड़ा दांव, पुणे की कंपनी में ₹294 करोड़ का निवेश₹10 से ₹2 होगी फेस वैल्यू! बायोलॉजिकल प्रोडक्ट से जुड़ी कंपनी करेगी स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेइस हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, फ्री में मिलेंगे बोनस शेयर; चेक करें डिटेलशेयर बाजार में FPI का कमबैक: अमेरिका-भारत ट्रेड डील ने बदला माहौल, IT शेयरों में ‘एंथ्रोपिक शॉक’ का असरग्लोबल मार्केट में दोपहिया कंपनियों की टक्कर, कहीं तेज तो कहीं सुस्त निर्याततीन महीनों की बिकवाली के बाद FPI की दमदार वापसी, फरवरी में बरसे ₹19,675 करोड़Lenovo India Q3 Results: एआई और इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूत मांग से कमाई में उछाल, राजस्व 7 फीसदी बढ़कर ₹8,145 करोड़ पर

FY24Q2: भारत की आर्थिक वृद्धि अनुमान से बेहतर, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 7.6% रही GDP ग्रोथ

Advertisement

NSO द्वारा आज जारी आंकड़ों से पता चलता है कि विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि 9 तिमाही में सबसे अ​धिक 13.9 फीसदी रही, वहीं निर्माण क्षेत्र में 13.3 फीसदी की गई।

Last Updated- November 30, 2023 | 10:56 PM IST

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में देश की अर्थव्यवस्था की वृद्धि अनुमान से कहीं बेहतर 7.6 फीसदी रही। प्रतिकूल भू-राजनीतिक हालात के बावजूद विनिर्माण और निर्माण गतिवि​धियों में दो अंक में बढ़ोतरी से ए​शिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार के संकेत मिले हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने दूसरी तिमाही (FY24Q2) के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 6.5 फीसदी बढ़ने का अनुमान लगाया था जबकि रॉयटर्स के सर्वेक्षण में अर्थशास्त्रियों ने 6.8 फीसदी वृद्धि की उम्मीद जताई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है, ‘दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े वैश्विक स्तर पर ऐसे कठिन समय के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के लचीलेपन और मजबूती को दर्शाते हैं। हम अधिक अवसर पैदा करने, गरीबी के तेजी से उन्मूलन और हमारे लोगों के लिए ‘जीवन की सुगमता’ में सुधार करने के लिए तेजी से विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

राष्ट्रीय सांख्यकी कार्यालय द्वारा आज जारी आंकड़ों से पता चलता है कि विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि 9 तिमाही में सबसे अ​धिक 13.9 फीसदी रही, वहीं निर्माण क्षेत्र में 13.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जिसने सेवा क्षेत्र में नरमी की काफी हद तक भरपाई कर दी। लागत कम होने और बिक्री बढ़ने और मुनाफा मार्जिन में सुधार से सूचीबद्ध कंपनियों के मुनाफे में उछाल आई जिसका असर विनिर्माण गतिवि​धियों में भी दिखा।

निर्माण क्षेत्र में शानदार वृद्धि केंद्र और राज्य सरकारों के ज्यादा पूंजीगत व्यय को दर्शाती है। हालांकि सेवा क्षेत्र की गति​वि​धियां 6 तिमाही में सबसे कमजोर रहीं। कुल जीडीपी में सबसे ज्यादा योगदान देने वाले व्यापार, होटल, परिवहन और संचार सेवाओं की वृद्धि वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में 4.3 फीसदी रही।

सरकार द्वारा खर्च बढ़ाने और उधारी मांग बढ़ने के बावजूद सेवा क्षेत्र के दो अन्य घटक वित्तीय एवं रियल एस्टेट (6 फीसदी) और लोक प्रशासन तथा रक्षा (7.6 फीसदी) क्षेत्र में भी थोड़ी नरमी देखी गई।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में जीडीपी वृद्धि दर 7.7 फीसदी रही। पहली तिमाही में वृद्धि दर 7.8 फीसदी रही थी। चालू वित्त वर्ष के लिए 6.5 फीसदी वृद्धि दर के आरबीआई के अनुमान को हासिल करने के लिए दूसरी छमाही में अर्थव्यवस्था को 5.3 फीसदी की दर से विकास करना होगा। आरबीआई ने तीसरी तिमाही के लिए 6 फीसदी और चौथी तिमाही में 5.7 फीसदी वृद्धि का अनुमान लगाया है।

क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री डीके जोशी ने कहा कि वै​श्विक नरमी और ऊंची ब्याज दरों के कारण चालू वित्त वर्ष में भारत का प्रदर्शन अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अच्छा रहने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - November 30, 2023 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement