facebookmetapixel
50% टैरिफ, फिर भी नहीं झुके भारतीय निर्यातक, बिल चुकाया अमेरिकी खरीदारों नेनई नैशनल इले​क्ट्रिसिटी पॉलिसी का मसौदा जारी, पावर सेक्टर में 2047 तक ₹100 लाख करोड़ निवेश का अनुमानखदानें रुकीं, सप्लाई घटी, क्या कॉपर बनने जा रहा है अगली सुपरहिट कमोडिटी, एक्सपर्ट से जानेंभारत-पाकिस्तान परमाणु युद्ध के करीब थे, मैंने संघर्ष रोका: व्हाइट हाउस ब्रीफिंग में ट्रंप ने फिर किया दावाAmagi Media Labs IPO ने निवेशकों को किया निराश, 12% डिस्काउंट पर लिस्ट हुए शेयरGold and Silver Price Today: सोने ने हासिल की नई ऊंचाई, चांदी सुस्त शुरुआत के बाद सुधरीBudget 2026: PSU के भरोसे कैपेक्स को रफ्तार देने की तैयारी, अच्छी कमाई के लिए ब्रोकरेज की पसंद बने ये 6 सेक्टरReliance Share: 30% उछलेगा स्टॉक! ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; कहा – जियो लिस्टिंग और रिटेल ग्रोथ से मिलेगी रफ्तारभारत में एंट्री को तैयार ऐपल पे, साल के अंत तक डिजिटल भुगतान बाजार में मचा सकता है हलचलStocks to watch Today: Dr Reddys से लेकर Eternal और United Spirits तक, बुधवार को इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Forex Reserves: लगातार दूसरे सप्ताह बढ़ा देश का विदेशी मुद्रा भंडार, 655.81 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

RBI के अनुसार गोल्ड रिजर्व (Gold Reserves) 0.48 करोड़ डॉलर बढ़कर 56.9 अरब डॉलर हो गया।

Last Updated- June 14, 2024 | 6:28 PM IST
Forex Reserves: Foreign exchange reserves are taking a hit amid the fall in the rupee, falling to the lowest level in 11 months रुपये में गिरावट के बीच विदेशी मुद्रा भंडार को लग रही चपत, घटकर 11 महीने के निचले स्तर पर आया

Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह बढ़कर नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। 7 जून 2024 को समाप्त सप्ताह में यह 4.30 अरब डॉलर बढ़कर 655.81 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 30 मई को समाप्त सप्ताह में यह 4.83 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 651.51 अरब डॉलर पर था।

Foreign Currency Assets बढ़ा

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, 7 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (foreign currency assets) 3.773 अरब डॉलर बढ़कर 576.33 अरब डॉलर हो गई। इससे ठीक पहले यानी 30 मई को समाप्त सप्ताह में यह 5.06 अरब डॉलर बढ़कर 572.56 अरब डॉलर पर था।

डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में घट-बढ़ के प्रभावों को शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व 0.481 करोड़ डॉलर बढ़ा

RBI के अनुसार गोल्ड रिजर्व (Gold Reserves) 0.48 करोड़ डॉलर बढ़कर 56.9 अरब डॉलर हो गया। इससे ठीक पहले सप्ताह यानी 30 मई को गोल्ड रिजर्व 56.5 अरब डॉलर के स्तर पर था।

Also read: Indus Towers में अपनी 2.3 बिलियन डॉलर की हिस्सेदारी बेचना चाहता है Vodafone Group

SDR 4.3 करोड़ डॉलर बढ़ा

विशेष आहरण अधिकार (Special Drawing Rights- SDRs) 4.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.16 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे ठीक पहले सप्ताह यानी 30 मई को एसडीआर 18.11 अरब डॉलर पर था।

IMF के पास रखा भारत का धन 1 करोड़ डॉलर बढ़ा

बीते सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के पास भारत का रखा धन 1 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.33 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

First Published - June 14, 2024 | 5:21 PM IST

संबंधित पोस्ट