अर्थव्यवस्था

Forex Reserves: रिकॉर्ड हाई से नीचे आया देश का विदेशी मुद्रा भंडार, घटकर 652.89 अरब डॉलर पर

Forex Reserves:16 जून 2024 को समाप्त सप्ताह में यह 2.92 अरब डॉलर घटकर 652.89 अरब डॉलर पर आ गया।

Published by
अंशु   
Last Updated- June 21, 2024 | 5:55 PM IST

Forex Reserves: लगातार दो हफ्ते की तेजी के बाद देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज की गई है। 16 जून 2024 को समाप्त सप्ताह में यह 2.92 अरब डॉलर घटकर 652.89 अरब डॉलर पर आ गया। जबकि 7 जून 2024 को समाप्त सप्ताह में यह 4.30 अरब डॉलर बढ़कर 655.81 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Foreign Currency Assets घटा

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, 16 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (foreign currency assets) 2.097 अरब डॉलर घटकर 574.24 अरब डॉलर रह गया। इससे ठीक पहले यानी 7 जून को समाप्त सप्ताह में यह 3.773 अरब डॉलर बढ़कर 576.33 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में घट-बढ़ के प्रभावों को शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व 101.5 करोड़ डॉलर घटा

RBI के अनुसार गोल्ड रिजर्व (Gold Reserves) 101.5 करोड़ डॉलर घटकर 55.9 अरब डॉलर रह गया। इससे ठीक पहले सप्ताह यानी 7 जून को गोल्ड रिजर्व 56.9 अरब डॉलर के स्तर पर था।

Also read: मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में बढ़त से जून में फ्लैश कंपोजिट PMI 60.9 पर पहुंचा, 18 सालों में सबसे ज्यादा मिलीं नौकरियां

SDR 5.4 करोड़ डॉलर घटा

विशेष आहरण अधिकार (Special Drawing Rights- SDRs) 5.4 करोड़ डॉलर घटकर 18.10 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे ठीक पिछले सप्ताह यानी 7 जून को एसडीआर 18.16 अरब डॉलर पर था।

IMF के पास रखा भारत का धन 24.5 करोड़ डॉलर बढ़ा

बीते सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के पास भारत का रखा धन 24.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.58 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

First Published : June 21, 2024 | 5:15 PM IST