facebookmetapixel
Advertisement
एक साल में 100% चढ़ा Pharma Stock, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- BUY; अभी 20% और चढ़ेगाFMCG Stocks: कॉफी 18% सस्ती, कोपरा गिरा… क्या बढ़ेगा कंपनियों का मुनाफा? एंटीक ने बताए अपने टॉप पिक्सटैक्स बढ़ा, लेकिन क्या संभल पाएगा घाटा? सरकारी खजाने की हालत पर एंटीक की रिपोर्टClean Max Enviro IPO Allotment: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानें कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंगसरकारी खर्च से चमकेंगी ये 4 कंपनियां? मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ते मार्जिन पर ब्रोकरेज का बड़ा दांवGold Silver Price: MCX पर सोना ₹600 से ज्यादा टूटा, चांदी में ₹4,000 की गिरावट; जानें ताजा भाव25,400 के स्तर पर निफ्टी की अग्निपरीक्षा, आगे क्या होगी चाल? मार्केट एक्सपर्ट ने बताई ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी और टॉप पिक्सBreakout stocks: ब्रेकआउट के बाद दौड़ने को तैयार ये 3 स्टॉक, जान लें टारगेट, स्टॉपलॉसStocks to Watch: Lupin से लेकर IRFC और RVNL तक, गुरुवार को इन स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Update: मजबूती के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा; निफ्टी 25500 के ऊपर

IT सेक्टर में गिरावट से फ्लेक्सी रोजगार हुआ सुस्त, Q3FY24 में स्टाफिंग में आई में 0.4 फीसदी की गिरावट: ISF

Advertisement

ISF के अध्यक्ष लोहित भाटिया ने बताया कि हाल के समय में IT और ITES उद्योग में विशेषतौर पर आईटी सेवाओं के क्षेत्र में सुस्त नियुक्तियां हुईं।

Last Updated- April 15, 2024 | 11:21 PM IST
IT companies' valuation hits 5-year low amid selloff by investors

वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में फ्लेक्सी स्टॉफिंग उद्योग में नया रोजगार सृजन गिरकर 3.8 प्रतिशत (तिमाही आधार पर) हो गया जबकि इसकी पिछली तिमाही में यह दर 6 प्रतिशत थी। इंडियन स्टॉफिंग फेडरेशन (ISF) ने सोमवार को जारी फ्लेक्सी स्टॉफिंग उद्योग की तिमाही रिपोर्ट में कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (IT) में रोजगार घटने के कारण फ्लेक्सी स्टॉफिंग में गिरावट आई।

शीषर्क रिपोर्ट ‘फ्लेक्सी स्टॉफिंग इंडस्ट्री स्टॉफिंग’ में विभिन्न क्षेत्रों में चुनिंदा कार्यों के लिए अल्पावधि की नौकरी पर रखने के रुझान की समीक्षा की गई। ISF प्रमुख क्षेत्रों की औपचारिक स्टॉफिंग कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है। इन क्षेत्रों में ई-कॉमर्स, रिटेल, तेजी से बढ़ने वाले उपभोक्ता सामान, लॉजिस्टिक्स, विनिर्माण, आतिथ्य, पर्यटन, विमानन और ऊर्जा शामिल हैं।

IT क्षेत्र की स्टॉफिंग में 2023-24 की तीसरी तिमाही (Q3FY24) में 0.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई जबकि इसमें दूसरी तिमाही (Q2FY24) यह दर 1.5 प्रतिशत थी। ISF के अध्यक्ष लोहित भाटिया ने बताया कि हाल के समय में IT और ITES उद्योग में विशेषतौर पर आईटी सेवाओं के क्षेत्र में सुस्त नियुक्तियां हुईं।

उन्होंने कहा, ‘GCC और गैर IT कंपनियों का आईटी विभाग नए श्रमबल को जोड़ रहा है और इसमें ISF कंपनियों की स्टॉफिंग भी शामिल है। ऐसा लगता है कि इन सेवाओं में इतना विस्तार नहीं हुआ कि वे IT सेवाओं में आई गिरावट की भरपाई कर पाते। लिहाजा इस तिमाही में स्टॉफिंग रोजगार के शुद्ध इजाफे में गिरावट नजर आई। दरअसल, IT सेवाएं अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं, भूराजनीतिक प्रभाव और ग्राहकों व आईटी सेवाओं के मार्जिन दबाव के कारण प्रभावित हुई हैं।’

दूसरी तरफ अन्य क्षेत्रों में स्टॉफिंग दूसरी तिमाही के 3.8 (तिमाही आधार पर) प्रतिशत से बढ़कर 6.1 प्रतिशत हो गई। दरअसल, अन्य क्षेत्रों में ई-कॉमर्स, खुदरा, लॉजिस्टिक्स, विनिर्माण, FMCG, आतिथ्य, पर्यटन व विमानन आदि के रोजगार में इजाफा हुआ।

ISF के 100 से अधिक सदस्य हैं। ये सदस्य फ्लेक्सी स्टॉफिंग कंपनियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ISF मान्यता प्राप्त रोजगार के लिए प्लेटफॉर्म मुहैया कराता है। इससे अस्थायी श्रम बल को काम करने की पसंद और सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलता है। भारत के कुल श्रम बल में अस्थायी श्रमबल खासी हिस्सेदारी निभाता है।

Advertisement
First Published - April 15, 2024 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement