facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

अगस्त में 8 बुनियादी क्षेत्रों में मजबूती, कोयला उत्पादन में जून के बाद सबसे तेज़ बढ़त

Advertisement

अगस्त 2024 में मुख्य उद्योगों का सूचकांक (आईसीआई) गिरकर -1.3 प्रतिशत पर आ गया था। चालू वित्त वर्ष के पहले 5 महीनों (अप्रैल से अगस्त) के दौरान वृद्धि 2.9 प्रतिशत रही।

Last Updated- September 23, 2025 | 8:40 AM IST
IIP growth

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में भारत के 8 मुख्य बुनियादी ढांचा उद्योगों के उत्पादन की वृद्धि दर 13 माह के उच्च स्तर 6.3 प्रतिशत पर पहुंच गई है। जुलाई में वृद्धि दर 3.7 प्रतिशत थी। पिछले साल की समान अवधि में कम आधार के कारण ऐसा हुआ है।

अगस्त 2024 में मुख्य उद्योगों का सूचकांक (आईसीआई) गिरकर -1.3 प्रतिशत पर आ गया था। चालू वित्त वर्ष के पहले 5 महीनों (अप्रैल से अगस्त) के दौरान वृद्धि 2.9 प्रतिशत रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 4.72 प्रतिशत थी।

उपक्षेत्रों के हिसाब से देखें तो कोयला क्षेत्र का उत्पादन 11.4 प्रतिशत बढ़ा है, जो जून 2024 के बाद का शीर्ष स्तर है। इसके पहले जुलाई में दो अंकों का संकुचन (-12.3 प्रतिशत) दर्ज किया गया था। आंकड़ों में स्टील के उत्पादन (14.2 प्रतिशत) ने भी प्रमुख भूमिका निभाई है, जिसमें लगातार दूसरे महीने 2 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। अन्य घटकों जैसे रिफाइनरी उत्पाद (3 प्रतिशत), उर्वरक (4.6 प्रतिशत) ने भी इस माह तेजी दिखाई है। वहीं माह के दौरान दूसरी तरफ सीमेंट (6.1 प्रतिशत) और बिजली (3.1 प्रतिशत) का उत्पादन कम हुआ है।

हालांकि प्राकृतिक गैस (-2.2 प्रतिशत) और कच्चे तेल (-1.2 प्रतिशत) का उत्पानद क्रमशः 14वें और 8वें महीने संकुचन के क्षेत्र में बना रहा। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 8 मुख्य क्षेत्रों की हिस्सेदारी 40.27 प्रतिशत रहती है, जो जुलाई में बढ़कर 4 माह के उच्च स्तर 3.5 प्रतिशत पर था, जबकि जून में इसकी वृद्धि दर 1.5 प्रतिशत थी। कुल मिलाकर सभी क्षेत्रों में तेजी के कारण ऐसा हुआ।

इक्रा रेटिंग्स में मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि कम आधार के कारण प्रमुख क्षेत्र के उत्पादन की सालाना आधार पर वृद्धि दर सुधरकर अगस्त 2025 में 13 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई, जिसमें आंशिक भूमिका कोयला उत्पादन की भी रही है।

उन्होंने कहा, ‘कुल मिलाकर अगस्त महीने में 8 क्षेत्रों में से स्टील, सीमेंट और बिजली छोड़कर 5 क्षेत्रों में प्रदर्शन सालाना आधार पर सुधरा है। इक्रा को उम्मीद है कि अगस्त महीने में आईआईपी वृद्धि दर 4.5 से 5.5 प्रतिशत के बीच रहेगी।’

Advertisement
First Published - September 23, 2025 | 8:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement