facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

COP28: नए GST मसौदे में क्लीन एनर्जी की ओर बढ़ने के लिए चार विकल्प दिए गए

Advertisement

सताइस पृष्ठों के नवीनतम मसौदे में स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए चार विकल्प स्पष्ट रूप से बताए गए हैं।

Last Updated- December 09, 2023 | 8:42 AM IST
GST
Representative Image

यहां सीओपी28 में शुक्रवार को जारी ‘ग्लोबल स्टॉकटेक’ के एक नए मसौदे में स्वच्छ ऊर्जा की ओर कदम बढ़ाने के लिए चार विकल्प दिये गये हैं।

‘ग्लोबल स्टॉकटेक’ (जीएसटी) 2015 के पेरिस समझौते का एक मूलभूत घटक है जिसका इस्तेमाल इसके कार्यान्वयन की निगरानी करने और पूर्व-औद्योगिक युग की तुलना में तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक रखने के लिए उत्सर्जन को प्रतिबंधित करने के सहमत लक्ष्यों को प्राप्त करने में की गई सामूहिक प्रगति का मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है।

सताइस पृष्ठों के नवीनतम मसौदे में स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए चार विकल्प स्पष्ट रूप से बताए गए हैं। मसौदे के अनुसार पहला विकल्प सर्वोत्तम उपलब्ध विज्ञान के अनुरूप जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करना है, जबकि दूसरा विकल्प पेरिस समझौते के सिद्धांतों के अनुरूप जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करना है।

इसके अनुसार तीसरा विकल्प 2050 से पहले ऊर्जा क्षेत्र को मुख्य रूप से जीवाश्म ईंधन से मुक्त करने के महत्व को रेखांकित करते हुए, बेरोकटोक जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करना है।

मसौदे के अनुसार चौथा विकल्प बेरोकटोक जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करना है।

Advertisement
First Published - December 9, 2023 | 8:42 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement