facebookmetapixel
Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्सBudget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदेBudget 2026: अमित शाह के मंत्रालय को दी गई बड़ी रकम, CRPF-BSF के लिए सरकार ने खोला खजानाBudget 2026: ₹17.2 लाख करोड़ का कर्ज, बजट ने बढ़ाई बॉन्ड बाजार की धड़कनBudget 2026: FY27 के लिए राजकोषीय घाटा GDP का 4.3% रहने का अनुमानStock Market Crash: बजट में वित्त मंत्री का एक एलान और निवेशकों के डूब गए ₹9 लाख करोड़, समझें पूरा मामला6 साल में आधे से भी कम हुआ बजट भाषण का समय, जानें बीते सालों में हर साल कितने घंटे की रही स्पीचBudget 2026: ‘SHE मार्ट्स’ से लेकर लाखपति दीदी तक, बजट में महिलाओं के लिए क्या-क्या हुआ ऐलान?Budget 2026: फल और मसालों पर सरकार का जोर, आत्मनिर्भरता व निर्यात से बढ़ेगी किसानों की आय

वाणिज्यिक, निजी उपयोग वाले खदानों से कोयला उत्पादन नवंबर में 37% बढ़कर 1.19 करोड़ टन पर पहुंचा

नवंबर 2022 में निजी और वाणिज्यिक कोयला खदानों से कोयला उत्पादन 87.4 लाख टन था।

Last Updated- December 02, 2023 | 4:31 PM IST
coal import

निजी उपयोग, वाणिज्यिक कोयला खदानों से कोयला उत्पादन नवंबर में 37 प्रतिशत बढ़कर 1.19 करोड़ टन रहा। सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नवंबर 2022 में निजी और वाणिज्यिक कोयला खदानों से कोयला उत्पादन 87.4 लाख टन था। नवंबर में निजी उपयोग और वाणिज्यिक कोयला खदानों से कोयला आपूर्ति 1.29 करोड़ टन थी। यह आंकड़ा एक साल पहले इसी अवधि के 83.6 लाख टन की तुलना में 55 प्रतिशत अधिक है।

कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”नवंबर 2023 में ऐसी खदानों से औसत दैनिक कोयला आपूर्ति 4.3 लाख टन थी, जो अब तक सर्वाधिक है।” निजी उपयोग वाले और वाणिज्यिक कोयला खदानों से कुल कोयला उत्पादन अप्रैल-नवंबर के दौरान लगभग 8.39 करोड़ टन था, जबकि कुल कोयला आपूर्ति 8.96 करोड़ टन थी। इसमें सालाना आधार पर क्रमश: 24 प्रतिशत और 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

First Published - December 2, 2023 | 4:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट