facebookmetapixel
Advertisement
Ultra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा हैFASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?अमेरिकी टैरिफ में बदलाव के प्रभाव पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी : सीतारमणApparel Retail sector: त्योहार भी नहीं बचा पाए रिटेल सेक्टर को! बिक्री गिरी, VMart क्यों बना फेवरेट?IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ की गड़बड़ी, क्या सुरक्षित है आपका पैसा? बैंक के CEO ने कही ये बातजेफरीज से IT स्टॉक्स को तगड़ा झटका! 6 दिग्गज शेयर हुए डाउनग्रेड, 33% तक घटाया टारगेटShree Ram Twistex IPO सब्सक्राइब करने के लिए खुला, ग्रे मार्केट में 5% प्रीमियम; निवेश करें या नहीं?Cement sector: हाउसिंग कमजोर, फिर भी सीमेंट की डिमांड मजबूत, क्या है बड़ा ट्रिगर? जान लें ब्रोकरेज की रायMexico Cartel Leader Killed: ड्रग किंग के मारे जाते ही मेक्सिको में हाहाकार, भारतीयों को घरों में रहने की सलाह

PM मोदी की अगुवाई में कैबिनेट ने गेहूं का MSP 150 रुपये/क्विंटल बढ़ाया, अन्य रबी फसलों में 300 रुपये तक का इजाफा

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई बैठक में कैबिनेट ने 2025-26 सीजन के लिए 6 जरूरी रबी फसलों के MSP में 130 से 300 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी को मंजूरी दी।

Last Updated- October 16, 2024 | 5:02 PM IST
Wheat price

Cabinet Decisions Today: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2025-26 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 150 रुपये यानी 6.59% बढ़ाकर 2,425 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला किया है। यह बढ़ोतरी रबी सीजन के लिए की गई है, जो अप्रैल 2025 से शुरू होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज यानी 16 अक्टूबर को यह जानकारी दी।

पिछले रबी सीजन के लिए गेहूं पर MSP 2,275 रुपये प्रति क्विंटल था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई बैठक में कैबिनेट ने 2025-26 सीजन के लिए 6 जरूरी रबी फसलों के MSP में 130 से 300 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी को मंजूरी दी।

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा, ‘कैबिनेट का यह बड़ा फैसला किसानों के कल्याण से संबंधित है। खरीफ की तरह, रबी फसलों के MSP में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।’

रबी सीजन की अन्य फसलों पर कितना मिलेगा MSP

रबी सीजन की अन्य फसलों की बात की जाए तो इसमें घरेलू तिलहन, सूरजमुखी, मसूर की दाल, चने की दाल, जौ जैसी फसलें आती हैं।

कैबिनेट ने जौ का MSP 130 रुपये बढ़ाकर 2025-26 रबी सीजन के लिए 1,980 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया। पिछले साल जौ का एमएसपी 1,850 रुपये प्रति क्विंटल था।

मसूर की दाल का MSP 2025-26 के लिए 275 रुपये बढ़ाकर 6,700 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। वहीं, चने का MSP 210 रुपये बढ़ाकर 5,650 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया।

रैपसीड/सरसों के MSP में 300 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सरकार अब इस फसल को 5,950 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदेगी। माना जा रहा है इसमें इतना MSP बढ़ाने की वजह उत्पादन में इजाफा करना है। इसी तरह, सूरजमुखी का MSP बढ़ाकर 5,940 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। पिछले सीजन में यह 5,800 रुपये था।

2018-19 के बजट के मुताबिक है MSP में बढ़ोतरी

रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी 2018-19 के केंद्रीय बजट की घोषणा के मुताबिक है। उसमें MSP  को अखिल भारतीय भारांश औसत उत्पादन लागत (All-India weighted average cost of production) के कम-से-कम 1.5 गुना के स्तर पर तय करने की घोषणा की गई थी।

Advertisement
First Published - October 16, 2024 | 3:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement