facebookmetapixel
Advertisement
Gold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोने का भाव घटेगा या बढ़ेगा? कैसी रहेगी चाल बता रहे हैं एक्सपर्ट्सSIP Trend: 5 साल तक निवेश बनाए रख रहे भारतीय; अब शॉर्ट टर्म रिटर्न नहीं, वेल्थ क्रिएशन पर है पूरा फोकसभूकंप से दहल उठे वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया भारत, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी राहत सामग्री1100% का मोटा डिविडेंड! डीजल इंजन बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेMarket Outlook: भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक आंकड़े और तेल की कीमतों से तय होगी शेयर बाजार की चालटाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारीDividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेदिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्ट

‘कर्ज लेने वालों का न हो उत्पीडऩ’

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:46 AM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी) से कहा है कि वह उचित गतिविधि संहिता तैयार करें। रिजर्व बैंक ने कहा है कि रिकवरी एजेंट को प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए कि वे किस तरह से लोगों का उत्पीडऩ नहीं कर सकते हैं साथ ही किसी उचित शिकायत के तत्काल निपटारे के लिए शिकायत निवारण व्यवस्था का प्रावधान किया जाना चाहिए। रिकवरी एजेंट द्वारा की गई किसी भी कार्रवाई के लिए एआरसी जिम्मेदार होंगी, जिन्हें ग्राहकों की गोपनीयता हर हाल में बरकरार रखनी होगी।
एआरसी के लिए उचित गतिविधि संहिता पर जारी अधिसूचना में केंद्रीय बैंक ने कहा है, ‘एआरसी को सुनिश्चित करना होगा कि रिकवरी एजेंटों का उचित प्रशिक्षण हो, जिससे वे संवेदनशीलता, खाकर तमाम पहलुओं जैसे फोन करने के वक्त का सम्मान कर सकें और ग्राहकोंं की सूचनाओं की निजता आदि बहाल रख सकें। उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहएि कि रिकवरी एजेंट असभ्य, गैर कानूनी और सवाल उठने वाले व्यवहार या रिकवरी की प्रक्रिया को न अपनाएं।’ एआरसी को अब नियुक्त किए गए शिकायत निवारण अधिकारी का नाम और संपर्क नंबर उधारी लेने वालों से  साझा करना होगा।  इसके साथ ही उचित शिकायतों को तत्काल निपटाने, जिसमें आउटसोर्स की गई एजेंसी और रिकवरी एजेंट के व्यवहार से जुड़े मसले शामिल हैं। एआरसी द्वारा एकत्र की गई सभी सूचनाएं कड़ाई से गोपनीय रखी जानी चाहिए और उधारी लेने वाले या कानून की जरूरत  पजडने की स्थिति के अलावा किसी भी हाल में उसकी व्यक्तिगत जानकारियां किसी से साझा नहीं करना है।
रिजर्व बैंक ने कहा है कि इस तरह से उचित गतिविधि संहिता को बोर्ड की मंजूरी होनी चाहिए और एआरसी को संपत्ति के अधिग्रहण में पारदर्शी तरीके व भेदभाव विहीन गतिविधि का पालन करना चाहिए। साथ ही पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जानी चाहिए।  एआरसी को नीलामी के सिलसिले में उचित प्रचार करना चाहिए, जिससे यथासंभव ज्यादा से ज्यादा खरीदार जुट सकें। पुनर्भुगतान  के मामले में एआरसी को सभी प्रतिभूतियां जारी करनी होंगी, यह अन्य कानूनी अधिकार या अन्य दावों के अधीन होगा।
अगर इस तरह की कवायद की जाती है तो उधार लेना वाले को उचित नोटिस देनी होगी। एआरसी को प्रबंधन शुल्क, व्यय और पहल की नीति  के बारे में बोर्ड से मंजूरी लेनी होगी, जिसका दावा उसके प्रबंधन के तहत आने वाले ट्रस्ट से किया जाना है। रिजर्व बैंक ने कहा है कि इस तरह का शुल्क तार्किक और वित्तीय लेन देन के अनुपात में होना चाहिए।

Advertisement
First Published - July 17, 2020 | 12:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement