facebookmetapixel
Advertisement
गूगल देगा चीन को झटका! मिलेगा भारत को फायदा? 2027 तक के लिए बनाया ये प्लानविप्रो खरीदेगी डर्माटच में 60% हिस्सेदारी, ₹387.5 करोड़ की एंटरप्राइज वैल्यू पर होगी डीलQ1 में दमदार परफॉर्मेंस; ब्रोकरेज को पसंद आया केबल्स एंड वायर्स सेक्टर, लंबी अवधि के लिए पसंद ये 2 शेयरटॉरेंट गैस IPO की तैयारी तेज, इस हफ्ते ₹4,000 करोड़ तक का अपडेटेड ड्राफ्ट दाखिल करने की तैयारीइनवेस्को म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया नया फंड, ₹100 की SIP से फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश का मौकाबच्चे के भविष्य के लिए ₹250 से करें निवेश! NPS Vatsalya में 18 साल बाद क्या होगा पैसों का? जानें पूरा नियमकैश सर्कुलेशन बढ़ने से आरबीआई की करेंसी प्लानिंग चुनौतीपूर्ण: आरबीआई डिप्टी गवर्नर मुर्मूटाटा संस की AGM टली, कोरम पूरा नहीं होने से कंपनी के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसापश्चिम एशिया संकट और अल नीनो से भारत की ग्रोथ पर असर, FY27 में 6.8% का अनुमानColgate Share: शेयर 3% तक टूटा, फिर भी Jefferies को भरोसा! जानिए कंपनी की ग्रोथ को लेकर ब्रोकरेज ने क्या कहा

AI Policy: एआई नीति का ड्राफ्ट 6 माह में

Advertisement

अगले छह महीने में एआई नीति का ड्राफ्ट जारी करेगा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्रालय

Last Updated- June 12, 2024 | 9:35 PM IST
artificial intelligence

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्रालय अगले पांच से छह महीने में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) नीति पर पहला मसौदा जारी कर देगा। मामले से वाकिफ सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि मंत्रालय देश में एआई के नियमन पर विचार कर रहा है और डीपफेक नियमन भी एआई नीति का हिस्सा होगा।

अधिकारी ने कहा, ‘फिलहाल हम कानून के जानकारों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ आंतरिक स्तर पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। एक तर्कसंगत मसौदा तैयार हो जाने के बाद हम इस पर व्यापक सलाह-मशविरा करेंगे।’

एआई नियमन की व्यवस्था होने तक डीपफेक एवं एआई से जुड़े विषयों से सूचना-प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2020 के अंतर्गत मौजूदा प्रावधानों के अनुसार निपटा जा रहा है। अधिकारी ने कहा, ‘एआई को अलग से देखना सही नहीं होगा क्योंकि इसके साथ कई सारे पहलू जुड़े हुए हैं।

यहां तक कि एआई के प्रचार-प्रसार जैसे विषयों पर भी विचार करना होगा। मंत्रालय ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन एआई जैसी वैश्विक संस्थाओं का भी सहयोग ले रहा है और एआई से संबंधित विभिन्न मसौदो को देख रहा है। ये ढांचे दुनिया के कई देशों में काम भी कर रहे हैं।’

अधिकारी ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय मंचों के साथ कई बैठकें हुई हैं। इससे एआई नियमन पर दूसरे देशों के अनुभव को जानने में मदद मिलेगी। जीपीएआई और विभिन्न अन्य मंचों पर इन विषयों पर चर्चा की जाती है।’ फिलहाल दुनिया में यूरोपीय संघ एक मात्र ऐसा क्षेत्र है जहां एआई पर व्यापक कानून तैयार हुआ है।

अमेरिका ने भी एआई पर नियम बनाने की पहल की है मगर वहां इन्हें अधिक सख्त बनाने के बजाय स्वैच्छिक अनुपालन पर अधिक जोर दिया गया है। चीन में एआई के नियमन को लेकर हुए प्रयास सामाजिक स्थिरता और तकनीक पर सरकार के नियंत्रण पर केंद्रित हैं। भारत एआई से उत्पन्न जोखिमों को सीमित करना चाहता है मगर यह भी नहीं चाहता कि देश में एआई आधारित वृद्धि में कोई बाधा आए।

Advertisement
First Published - June 12, 2024 | 9:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement