facebookmetapixel
Advertisement
आतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्ज

एग्रीकल्चर क्रेडिट की योजना ठंजे बस्ते में

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:27 PM IST

वित्त मंत्रालय 5,000 करोड़ रुपये की पूंजी लगाकर एग्रीकल्चर क्रेडिट गारंटी कार्पोरेशन बनाने के बारे में विचार किया था। यह बैंकों के डूबे हुए धन (बैड लोन्स) के मामलों के लिए बनना था। हालांकि मंत्रालय ने बजट में 60,000 करोड़ रुपये के कृषि कर्ज में छूट और राहत पैकेज की घोषणा की है, और इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
गारंटी कंपनी कर्ज लेने वालों के देनदारी न किए जाने के मामलों में उधारी देने वालों के लिए गारंटर का काम करेगी। बैंकों ने ऐसे कर्ज के लिए कम प्रावधान रखे हैं और और कृषि ऋण दे रहे हैं। हालांकि कर्ज में छूट और राहत पैकेज के 60,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाने के बाद इस योजना को स्थगित कर दिया गया।
एक सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘हमने विचार किया कि अगर किसानों को सीधे छूट दी जाती है तो यह पारदर्शी रहेगा और इसका किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।’
बजट में दिए गए 60 हजार करोड़ रुपये छूट में 37 हजार करोड़ यानी 61 प्रतिशत हिस्सा को-आपरेटिव बैंकों का है। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) और अधिसूचित व्यावसायिक बैंकों के खाते में क्रमश: 12,000 करोड़ और 11,000 करोड़ रुपये आता है। कृषि पैकेज के बारे में विस्तृत ब्योरा 25 मार्च तक अंतिम रूप से आने का अनुमान है। जैसी कि सरकार की योजना है, कर्ज का भुगतान तीन साल में किया जाना है। इसके मुताबिक कर छूट का भार वित्त वर्ष 2008-09 में 25,000 करोड़ रुपया होगा।
अधिकारी के मुताबिक वैद्यनाथन समिति की संस्तुति के मुताबिक को-आपरेटिव बैंकों को मदद पर लगे लगाम के बाद कर्ज में छूट दिया जाना भी शामिल है।
डूबे हुए धन के मामलों में को-आपरेटिव  और बैंक भी कुछ नुकसान उठा सकते हैं, जिसे उन्होंने मानदंडों के मुताबिक डूबे हुए धन के खाते में डाल रखा है।सरकार ऐसे कर्ज का 50 प्रतिशत या 75 प्रतिशत हिस्सा दे सकती है। हालांकि पैकेज में फार्म लोन को शामिल नहीं किया गया है, जिसे खाते से पूरी तरह से हटा दिया गया है।



 

Advertisement
First Published - March 5, 2008 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement