facebookmetapixel
Advertisement
AI से बढ़ सकते हैं फाइनैंशियल और साइबर रिस्क, IMF ने केंद्रीय बैंकों को निगरानी बढ़ाने की दी सलाहक्या आपका Aadhaar UAN से लिंक है? नहीं तो तुरंत करें ये कामनिर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल

उर्वरक के लिए मांगी 90 हजार करोड़ की सब्सिडी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 5:18 PM IST

सरकार की ओर से मंहगाई रोकने के लिए किए गए विभिन्न राजकोषीय उपायों से पहले ही राजस्व घाटा झेल रहे उर्वरक क्षेत्र के लिए केन्द्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री राम विलास पासवान ने 90,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी मांगी है जो पूर्व वर्ष के मुकाबले तीन गुना है।


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेजे पत्र में पासवान ने उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाकर 90,000 करोड़ रुपये करने का आग्रह किया है। बजटीय प्रावधान 30,896 करोड़ रुपये का किया गया है। पासवान का कहना है कि कच्चे माल के दाम बढ़े हैं और घरेलू खपत में दस प्रतिशत का इजाफा होने की उम्मीद है। पासवान ने बजटीय प्रावधान को भी बढ़ाकर 50,000 करोड़ रुपये करने की मांग की है।


उन्होंने कहा कि सरकार को इसे और बढ़ाकर पूरक अनुदान मांगों के जरिए 90,000 करोड़ रुपये करने के लिए तैयार रहना चाहिए। वर्ष 2007-08 के  बजट में उर्वरक के लिए सब्सिडी प्रावधान 22,000 करोड़ रुपये का किया गया था। इसके अलावा सरकार  ने 15,000 करोड़ रुपये बांड के रूप में दिए थे।अधिक  सब्सिडी की मांग करते हुए उर्वरक मंत्रालय ने सरकार से कहा है कि मौजूदा बजटीय प्रावधान सब्सिडी के  35 प्रतिशत हिस्से की भरपाई कर सकता है।

Advertisement
First Published - April 6, 2008 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement