facebookmetapixel
Advertisement
कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की बड़ी तैयारी, 24×7 कंट्रोल रूम और अतिरिक्त बसों का इंतजामपरीक्षा सुधारों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सUpcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे SBI, Invesco, Edelweiss और DSP के 5 नए फंड, जानें पूरी डिटेलGold-Silver Outlook: क्या अगले हफ्ते महंगा होगा सोना-चांदी? फेड के फैसले समेत इन संकेतों पर रहेगी नजरबिना प्रॉपर्टी खरीदे करें रियल एस्टेट में निवेश! Edelweiss MF ला रहा भारत का पहला REIT Index Fund, ₹100 से होगी शुरुआत‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजर

Afg vs Pak: पाकिस्तान पर जीत से एक पीढ़ी को क्रिकेट से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी – ट्रॉट

Advertisement

गत चैंपियन इंग्लैंड को हराने के बाद अफगानिस्तान की टीम एकदिवसीय मैचों में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ यादगार जीत दर्ज करने में सफल रही।

Last Updated- October 24, 2023 | 1:35 PM IST
Jonathan Trott

अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट का मानना ​​है कि विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत अफगानिस्तान की अगली पीढ़ी को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करेगी।

गत चैंपियन इंग्लैंड को हराने के बाद अफगानिस्तान की टीम एकदिवसीय मैचों में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ यादगार जीत दर्ज करने में सफल रही।

ट्रॉट ने सोमवार को मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘ इंग्लैंड को हराने के बाद मुझे लगता है कि यह एक बार फिर देश के लिए टीम अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को क्रिकेट का बल्ला और गेंद उठाने, अपनी क्षेत्ररक्षक और अपनी फिटनेस पर काम करने के लिए प्रेरित करेगा।’’ अफगानिस्तान हाल ही में कई बार पाकिस्तान को हराने के करीब पहुंचा था लेकिन इस मैच से पहले टीम सफलता से दूर रह गयी थी।’’

यह भी पढ़ें : Afg vs Pak: अफगानिस्तान से मैच हारने के बाद Babar Azam ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा

ट्रॉट ने कहा, ‘‘ उनके खिलाड़ियों में इस मुकाबले को लेकर जुनून और प्रतिद्वंद्विता की कमी नहीं थी। मुझे खुशी है कि आज हम फिर सफलता हासिल कर सके। अब हमारे पास वह आत्मविश्वास होगा कि हम आगे बढ़ सकते हैं और अपने खेल पर भरोसा कर सकते हैं। हम आगे आने वाले मैच के लिए बहुत आश्वस्त हो सकते हैं।’’

इंग्लैंड के 42 साल के इस पूर्व खिलाड़ी ने हालांकि टीम की पाकिस्तान और इंग्लैंड पर जीत को उलटफेर मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ इमानदारी से कहूं तो यह बात मुझे निराश करती है।। मुझे लगता है कि यह खिलाड़ियों के लिए अपमानजनक है। आप दूसरी टीम के मुकाबले हमें कमजोर कह सकते है लेकिन इस तरह की जीत कोई उलटफेर नहीं है।’’

Advertisement
First Published - October 24, 2023 | 1:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement