facebookmetapixel
Advertisement
पर्सनल लोन से पाना चाहते हैं जल्दी छुटकारा? जोश में न लें फैसला, पहले समझें यह जरूरी गणितAI की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ेगी TCS: चंद्रशेखरन बोले– मौका बड़ा, आत्ममंथन के साथ नई तैयारी जरूरीटाटा मोटर्स PV ने तमिलनाडु प्लांट से शुरू किया प्रोडक्शन, ₹9,000 करोड़ का करेगी निवेशइनकम टैक्स के नए ड्राफ्ट नियम जारी: जानें अब ITR फॉर्म 1 से 7 में आपके लिए क्या-क्या बदल जाएगाUP Budget Session 2026: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का भारी हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारेMirae Asset ने उतारा Nifty Metal ETF FoF, ₹5,000 से मेटल और माइनिंग सेक्टर में निवेश का मौकाUP Economic Survey 26: ₹36 लाख करोड़ की होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कर्ज घटा व निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरीPFC और REC का बड़ा मर्जर: सरकार की हिस्सेदारी और पावर सेक्टर निवेश पर सबकी नजरFY27 में 6.4% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, मूडीज ने जताया अनुमान; कहा- G20 में सबसे तेजKalyan Jewellers: 76% उछल सकता है ये शेयर, BUY रेटिंग बरकरार; Q3 नतीजों के बाद बना ब्रोकरेज की पसंद

Zypp Electric के बेड़े में अगले तीन साल में दो लाख वाहन होंगे, विस्तार पर 30 करोड़ डॉलर खर्च करेगी

Advertisement
Last Updated- May 28, 2023 | 1:37 PM IST
Zypp electric

इलेक्ट्रिक परिवहन स्टार्टअप जिप इलेक्ट्रिक ने अगले तीन साल में अपने बेड़े में दो लाख वाहन शामिल करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी को विस्तार के लिए 30 करोड़ डॉलर की जरूरत होगी।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और संस्थापक आकाश गुप्ता ने यह जानकारी दी है। कंपनी मुंबई, पुणे और हैदराबाद जैसे नए शहरों में प्रवेश की योजना बना रही है। कंपनी का इस साल 500 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य है। पिछले साल कंपनी का राजस्व 125 करोड़ रुपये रहा था।

गुप्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमारे हमारे पास अभी 13,500 वाहन हैं। हम कितनी तेजी से 2,00,000 तक पहुंच सकते हैं, इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए हम भागीदारियां कर रहे हैं, हम प्रौद्योगिकी बना रहा है, हम शोध एवं विकास के लिए टीम बना रहे हैं। हम इसे कई बाजारों में कर रहे हैं।”

दो लाख इकाइयों के बेड़े तक पहुंचने में कितना समय लगेगा, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसमें तीन साल लगेंगे। जिप ई-कॉमर्स और खाने-पीने का सामान और किराना की आपूर्ति करने वाली कंपनियों मसलन स्विगी, जोमैटो, अमेजन, मिन्त्रा, डेल्हीवेरी और फार्मईजी को सेवाएं देती हैं। कंपनी की मौजूदगी फिलहाल दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में है।

गुप्ता ने कहा, ‘‘हम और बाजारों में विस्तार कर रहे हैं। हम मुंबई उसके बाद पुणे, हैदराबाद जैसे बाजारों में जाने की योजना बना रहे हैं।’’ वित्तपोषण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कंपनी अभी और कोष नहीं जुटाएगी। कंपनी ने हाल में श्रृंखला-बी का वित्तपोषण पूरा किया है।

हालांकि, उन्होंने कहा, ‘‘इस कारोबार में विस्तार की काफी गुंजाइश है। अगले तीन से चार साल में कंपनी को 25 से 30 करोड़ डॉलर की जरूरत होगी।’’

Advertisement
First Published - May 28, 2023 | 1:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement