facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

जोमैटो की शून्य कमीशन योजना

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:06 PM IST

फूड डिलिवरी दिग्गज जोमैटो ने कहा है कि उसकी टेकअवे सर्विस अब रेस्टोरेंटों के लिए शून्य कमीशन पर उपलब्ध है। गुरुग्राम की इस यूनिकॉर्न ने यह कदम रेस्टोरेंटों को स्थिति सुधारने में मदद करने के लिए उठाया है, जिससे वे तेजी से सामान्य कारोबार की ओर लौट सकें और ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को सेवाएं दे सकें।
जो रेस्टोरेंट पहले से ही घर पर ऑर्डर पहुंचा रहे हैं, वे अपना कारोबार और बढ़ा सकेंगे। दरअसल जोमैटो ऐप पर टेकअवे पर पिछले कुछ महीनों के दौरान ऑर्डर की संख्या 200 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है।
जोमैटो के वाइस प्रेसीडेंट और प्रोडक्ट मैनेजमेंट के प्रमुख राहुल गंजू ने कंपनी के ब्लॉग में लिखा है, ‘रेस्टोरेंट इस मांग का तत्काल लाभ उठाने में सक्षम होंगे और हम अपने रेस्टोरेंट साझेदारों के लिए टेकअवे सर्विस मुफ्त मुहैया करा रहे हैं।’
उन्होंने लिखा है कि हम कोई कमीशन नहीं ले रहे हैं और हम पेमेंट गेटवे शुल्क भी नहीं लेेंगे, जो टेकअवे ऑर्डर पर बनता है। अभी भी लाखों ऐसे ग्राहक हैं, जिन्होंने लॉकडाउन शुरू होने के बाद से अब तक ऑर्डर नहीं दिए हैं। गंजू ने कहा, ‘हमें विश्वास है कि इनमें से बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो घर के बने खाने से ऊब गए हैं और वे सुरक्षित और सुविधाजनक टेकअवे के विकल्प मिलने पर रेस्टोरेंट का खाना शुरू करेंगे।’
जोमैटो की प्रतिस्पर्धी टेनसेंट समर्थित स्विगी पहले ही 55,000 से ज्यादा रेस्टोरेंट को देश भर में टेकअवे सेवा दे रही है और सप्ताह में हजारों ऑर्डर की सेवाएं प्रदान कर रही है।
अलीबाबा की ऐंट फाइनैंशियल जैसे निवेशकोंं से समर्थित फर्म सुरक्षित तरीके से ग्राहकों को सेवाएं देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Advertisement
First Published - November 19, 2020 | 12:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement