facebookmetapixel
1901 के बाद 2025 रहा देश का आठवां सबसे गर्म साल: IMDHealth Insurance के दायरे में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ी, पॉलिसियों की बिक्री घटीअब बैंक भी बन सकेंगे पेंशन फंड के प्रायोजक, PFRDA ने नए ढांचे को दी मंजूरीPM Internship Scheme का तीसरा चरण जनवरी में शुरू होने की उम्मीद, हो सकते हैं बदलाव2025 में UPI ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, लेनदेन में 30% से ज्यादा उछालStocks To Watch: Sapphire Foods से लेकर NMDC तक, आज फोकस में रहेंगे ये 10 शेयरPPF–SSY पर नहीं बदली दरें, जमा ब्याज घटाने को लेकर बैंकों में दुविधानवंबर तक इंडस्ट्री को क्रेडिट 9.6% बढ़ा, MSME में बनी मजबूत मांगStock Market Today: एशियाई बाजारों में तेजी, गिफ्ट निफ्टी से पॉजिटिव संकेत; आज चढ़ेगा बाजार ?SME शेयर मामले में 26 लोगों पर सेबी की पाबंदी, ₹1.85 करोड़ का जुर्माना लगाया

यशराज फिल्म्स बनाएगी एंटरटेनमेंट शहर

Last Updated- December 07, 2022 | 5:02 AM IST

बॉलीवुड की दिग्गज फिल्म निर्माता कंपनी यशराज फिल्म्स ने दुबई की इन्वेस्टमेंट कंपनी दुबई इन्फिनिटी होल्डिंग्स के साथ करार किया है।


इस करार के तहत दोनों कंपनियां मिलकर एंटरटेनमेंट शहर बनाएंगी। इस शहर में एंटरटेनमेंट के लिए मूवीज और होटल के अलावा और भी कई साधन होंगे। इस एंटरटेनमेंट शहर में कंपनी थीम पार्क, मूवी पैलेस, होटल जैसे भारतीय फिल्मों से संबंधित मनोरंजन की सुविधाएं मुहैया कराएगी।

खास बात होगी कि सभी थीमपार्क यशराज बैनर की फिल्मों के  थीम पर ही बनाए जाएंगे। इस एंटरटेनमेंट शहर का पहला चरण साल 2012 तक पूरा कर लिया जाएगा। यशराज फिल्म्स के चेयरमैन यश चोपड़ा ने कहा, ‘जब यशराज फिल्म्स ने थीम पार्क के कारोबार में आने के बारे में सोचा तो इसके लिए हमें दुबई ही सबसे सही जगह लगी। दुबई का पर्यटन उद्योग काफी फल-फूल रहा है। साल 2015 तक दुबई पर्यटन उद्योग में सबसे आगे होगा।

दुबई में भारतीय फिल्मों को भी काफी पसंद किया जाता है। इन फिल्मों को भारतीय मूल के लोग ही नहीं बल्कि स्थानीय लोग भी काफी पसंद करते हैं। हमें खुशी है कि हम इस क्षेत्र में दुबई इन्फिनिटी होल्डिंग्स के साथ मिलकर प्रवेश कर रहे हैं। इससे हमें इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने में सहायता मिलेगी।’

वैसे यह यशराज फिल्म्स के लिए यह पहला मौका नहीं  है, जब वह किसी अंतरराष्ट्रीय कंपनी के साथ करार के  रूप में आगे बढ़ रही है। कंपनी ने इससे पहले पिछले साल अमेरिका की एक एनिमेशन कंपनी के साथ करार किया है। इस करार के तहत वॉल्ट डिज्नी स्टूडियोज भारतीय दर्शकों के लिए कंप्यूटर एनिमेटिड फिल्म बनाएगी। इस करार के तहत बनने वाली पहली एनिमेशन फिल्म ‘रोड साइड रोमियो’ अक्टूबर में रिलीज होगी।

यश चोपड़ा और दुबई इन्फिनिटी होल्डिंग्स की मुख्य कार्यकारी समीरा अब्दुल रज्जाक ने इस करार पर हस्ताक्षर किये। इस मौके पर अब्दुल रज्जाक ने कहा, ‘हमारे लिए यह बहुत ही उत्साहजनक और गर्व की बात है। मनोरंजन की दुनिया के इतने बड़े नाम को दुबई में लेकर आने से हमें काफी फायदा होगा। दरअसल यें सभी चीजें आम लोगों को भी आकर्षित करती हैं।’

यशराज फिल्म्स की स्थापना 1970 में हुई थी और तभी से यह बैनर ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाता आ रहा है। इस बैनर ने सिलसिला, कभी-कभी, चांदनी, लम्हें, डर और धूम 2 जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। साल दर साल यह कंपनी एंटरटेनमेंट के लिये ‘वन स्टॉप शॉप’ बनकर उभरी है। इस वक्त कंपनी के पास अपना स्टूडियो भी है। इसके अलावा कंपनी फिल्मों के वितरण, म्यूजिक लेबल (यशराज म्यूजिक) और फिल्मों की डीवीडी व वीसीडी रिलीज करने के भी अधिकार हैं।

इस साल यशराज फिल्म्स की पांच फिल्में- टशन, रोडसाइड रोमियो, रनबीर कपूर और दीपिका पदुकोने की बचना ए हसीनों, शाहरुख की रब ने बना दी जोड़ी और सैफ औश्र रानी की थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक रिलीज होंगी। इसमें से टशन रिलीज हो चुकी है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुह गिरी थी।

First Published - June 12, 2008 | 12:11 AM IST

संबंधित पोस्ट