facebookmetapixel
Advertisement
SEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौकाफिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसाUltra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा हैFASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?

OpenAI से डील टूटी, गूगल ने Windsurf को 2.4 अरब डॉलर में किया अपने नाम

Advertisement

Google Windsurf deal: इस डील के तहत Windsurf के CEO वरुण मोहन, को-फाउंडर डगलस चेन और कुछ और टीम मेंबर्स गूगल की AI यूनिट DeepMind से जुड़ेंगे।

Last Updated- July 13, 2025 | 10:47 AM IST
Google
Representative Image

गूगल की पैरेंट कंपनी Alphabet Inc. ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप Windsurf के कुछ टॉप एग्जीक्यूटिव्स को हायर करने और इसके AI टेक्नोलॉजी के लाइसेंसिंग राइट्स के लिए $2.4 बिलियन (करीब ₹20,000 करोड़) का बड़ा डील फाइनल किया है। यह डील ऐसे वक्त पर हुई है जब Windsurf और गूगल की कॉम्पिटिटर कंपनी OpenAI के बीच बातचीत नाकाम रही।

Windsurf के CEO वरुण मोहन होंगे गूगल DeepMind टीम का हिस्सा

इस डील के तहत Windsurf के CEO वरुण मोहन, को-फाउंडर डगलस चेन और कुछ और टीम मेंबर्स गूगल की AI यूनिट DeepMind से जुड़ेंगे। यह डील गूगल को Windsurf की AI टेक्नोलॉजी और टैलेंट दोनों का फायदा देगी।

OpenAI के साथ डील क्यों फेल हुई?

Windsurf पहले OpenAI के साथ लगभग $3 बिलियन की डील करने जा रहा था। लेकिन यह डील फाइनल नहीं हो पाई, जिसकी एक बड़ी वजह Microsoft के साथ टकराव रही। Microsoft, OpenAI का बड़ा इन्वेस्टर है और उसका OpenAI के साथ एक एग्रीमेंट है, जिसमें उसे स्टार्टअप की टेक्नोलॉजी तक एक्सेस का हक दिया गया है।

Windsurf ने Microsoft को अपनी टेक्नोलॉजी तक एक्सेस देने से मना कर दिया था। इसी वजह से OpenAI भी Microsoft की सहमति नहीं ले पाया और डील आगे नहीं बढ़ सकी। बताया जा रहा है कि Microsoft और OpenAI के बीच अभी भी कंपनी के स्ट्रक्चर को लेकर बातचीत चल रही है।

OpenAI और Windsurf (जिसका असली नाम Exafunction Inc. है) के बीच लगभग डील हो चुकी थी। मई की शुरुआत में OpenAI इस डील का एलान करने ही वाला था। दोनों कंपनियों के बीच letter of intent साइन हो चुका था और Windsurf के इनवेस्टर्स को इस डील से होने वाले फाइनेंशियल फायदे (waterfall agreement) की जानकारी भी दे दी गई थी। यह जानकारी ब्लूमबर्ग को सोर्सेस के हवाले से मिली है।

लेकिन शुक्रवार को OpenAI के एक स्पोक्सपर्सन ने बताया कि इस डील की exclusivity period अब खत्म हो चुकी है। यानी अब Windsurf दूसरी कंपनियों से भी बात कर सकता है।

इसी बीच, Google ने Windsurf से जुड़ा एक नया एग्रीमेंट कर लिया है। हालांकि यह कोई पूरी तरह से टेकओवर नहीं है। असल में हाल के समय में बड़ी टेक कंपनियां छोटे AI स्टार्टअप्स से ऐसे टैलेंट और टेक्नोलॉजी हायर कर रही हैं जो सीधे अधिग्रहण (acquisition) नहीं कहलाते।

Critics का मानना है कि इन डील्स को इस तरह स्ट्रक्चर किया जा रहा है ताकि एंटी-ट्रस्ट नियमों से बचा जा सके।

साल 2024 में Microsoft ने Inflection AI के founders और बड़ी संख्या में staff को हायर किया था और साथ ही कंपनी के AI सॉफ्टवेयर का license भी लिया था। इसी तरह Amazon ने Adept AI Labs के टॉप एग्जीक्यूटिव्स और एम्प्लॉइज को अपने साथ जोड़ा, जबकि Google ने Character.AI के को-फाउंडर्स को एक licensing deal के ज़रिए अपनी टीम में शामिल किया।

हालांकि ये डील्स टेक्निकली टेकओवर नहीं मानी जातीं, लेकिन कई देशों की रेगुलेटरी अथॉरिटीज़ ने इन पर जांच शुरू कर दी है।

Windsurf एक ऐसा स्टार्टअप है जो AI-बेस्ड कोडिंग असिस्टेंट्स बना रहा है। ये टूल्स नैचुरल लैंग्वेज में मिले इंस्ट्रक्शंस से ऑटोमैटिकली कोड जनरेट कर सकते हैं। 2021 में शुरू हुए इस स्टार्टअप ने अब तक 200 मिलियन डॉलर (लगभग ₹1,700 करोड़) से ज्यादा की फंडिंग जुटाई है।

(-एजेंसी इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - July 13, 2025 | 10:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement