facebookmetapixel
Budget 2026: सीमा-शुल्क सुधारों से रत्न और आभूषण उद्योग को नई रफ्तार, निर्यात और ई-कॉमर्स को मिलेगा बढ़ावाBudget 2026: लिथियम बैटरी पर सीमा-शुल्क छूट से EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मदद मिलेगी, ऑटो इंडस्ट्री ने किया स्वागतBudget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटकाBudget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्सBudget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदे

Volvo की नजर EV से एक-तिहाई बिक्री पर, तेजी से बन रही इलेक्ट्रिक कार कंपनी

Volvo ने वर्ष 2030 तक संपूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक कार निर्माता बनने का लक्ष्य रखा है।

Last Updated- March 04, 2024 | 10:21 AM IST
India needs to focus on manufacturing to become a developed India: Volvo Group India MD विकसित भारत बनने के लिए भारत को विनिर्माण पर जोर देने की जरूरतः वोल्वो ग्रुप इंडिया एमडी

वोल्वो कार इंडिया ने अनुमान जताया है कि वर्ष 2024 में उसकी कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का योगदान एक-तिहाई होगा। 2023 में लक्जरी कार निर्माता ने 2,423 वाहनों की बिक्री की थी। 2023 में उसकी कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों का योगदान 28 प्रतिशत रहा। ईवी मॉडलों एक्ससी40 और सी40 ने 510 और 180 वाहनों की बिक्री दर्ज की थी। वोल्वो ने वर्ष 2030 तक संपूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक कार निर्माता बनने का लक्ष्य रखा है।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार के लक्जरी सेगमेंट में वोल्वो 24 प्रतिशत भागीदारी के साथ दूसरे स्थान पर है। बीएमडब्ल्यू इस सेगमेंट में पहले स्थान पर है। वर्ष 2023 में वोल्वो कार इंडिया ने कुल 2,423 वाहन बेचे, जिनमें 690 ईवी थे। इससे सालाना आधार पर 31 प्रतिशत वृद्धि का पता चलता है।

वोल्वो ने वर्ष 2025 तक भारतीय बाजार में दो अ​न्य इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने की अपनी योजनाओं की भी पु​ष्टि की है। नए मॉडलों में ईएक्स30 और ईएक्स90 इलेक्ट्रिक एसयूवी शामिल हैं जिन्हें अगले साल पेश किया जाएगा।

वोल्वो इंडिया की प्रबंध निदेशक ज्योति मल्होत्रा ने मंगलवार को मीडिया के साथ बातचीत में कंपनी की ईवी योजनाओं के विस्तार की पु​ष्टि की। उन्होंने कहा, ‘वोल्वो के लिए 2030 तक विजन बेहद स्पष्ट है। वोल्वो इलेक्ट्रिक कार कंपनी बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है। यह विशेष रूप से बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों (बीईवी) पर केंद्रित है।’ कंपनी इस समय 25 आउटलेटों के साथ परिचालन करती है और उसने अपनी सेवाओं का विस्तार करने पर जोर दिया है।

First Published - February 27, 2024 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट