facebookmetapixel
Advertisement
UN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

आईपीएल 20-20 मुकाबले को मिला वोडाफोन का साथ

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:27 PM IST

बीसीसीआई की बहुचर्चित डीएलएफ इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के लिए प्रायोजक जुटाने की जंग शुरु हो चुकी है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन(सेट) पर दिखाए जानेवाले इस मुकाबले के मुख्य प्रायोजक के रूप में वोडाफोन ने बाजी मार ली है जबकि पेप्सिको इंडिया, हुंडई और नोकिया  सह-प्रोयोजक होंगे।
प्रसारकों ने तय किया है कि इस टूर्नामेंट के दो मुख्य प्रायोजक होंग और छह सह-प्रायोजक। फिलहाल वोडाफोन के हाथ यह सुनहरा मौका लगा है। मुकाबले का  दूसरा मुख्य प्रायोजक और तीन सह-प्रायोजक जुटाने के लिए सोनी की कोशिशें जारी हैं। सूत्रों के अनुसार सोनी की बातचीत, आईसीआईसीआई, यूबी समूह (बैंगलोर टीम का मालिक), फ्यूचर समूह, आईटीसी, टीवीएस, और हीरो होंडा के साथ चल रही है।
मुख्य प्रायोजकों को हर मैच के दौरान 250 सेकेंड का समय खरीदने के लिए 25 से 30 करोड़ रुपये चुकाने होंगे जबकि सह-प्रायोजको ं को 150 से 200 सेकेंड का समय लेने के लिए करीब 20 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
इसके अलावा प्रायोजक, मैच के दौरान बातचीत पर आधारित कार्यक्रमों (इंटरेक्टिव सेशन) का भी खासा फायदा उठा सकते हैं। 2000 के कुल व्यावसायिक सेकेंड  में से 1,500 से 1,600 सेकेंड इस तरह के कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। बचा हुआ समय स्पॉट के रूप में बेचा जाएगा। एक अनुमान के मुताबिक हर 10 सेकेंड का एक स्पॉट करीब 3 लाख रुपये की दर से बेचा जाएगा।
गौरतलब है कि सेट और खेलों की मार्केटिंग व प्रबंधन से जुड़े वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप (डब्लूएसजी) ने संयुक्त रूप से आईपीएल के प्रसारण अधिकारों प्राप्त कि ए थे। इस पर करीब 4,120 करोड़ रुपये खर्च कि ए गए थे। सोनी भारतीय उपमहाद्वीप में प्रसारण करेगी जबकि डब्लूएसजी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारण का जिम्मा संभालेगी। बीसीसीआई की छत्रछाया में हो रहा आईपीएल 20-20 क्रिकेट मुकाबला 18 अप्रैल से शुरु हो रहा है। आठ टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबला 44 दिन चलेगा और इसमें 59 मैच खेले जाएंगे।

Advertisement
First Published - March 5, 2008 | 7:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement