Vodafone Idea Q1FY26 Results: कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने गुरवार को वित्त वर्ष 2025-2026 की पहली तिमाही के अपने नतीजों का ऐलान किया। Q1FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड घाटा बढ़कर 6,608 करोड़ रुपये हो गया। इसका मुख्य कारण वित्तीय लागत में बढ़ोतरी रही। पिछले साल की समान अवधि में उसका घाटा ₹6,426.7 करोड़ था।
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि ऑपरेशन से उसका रेवेन्यू करीब 5% बढ़कर ₹11,022.5 करोड़ हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह ₹10,508.3 करोड़ था। इसकी मुख्य वजह प्रति ग्राहक औसत आय (ARPU) में वृद्धि रही। पहली तिमाही में कंपनी का ARPU सालाना आधार पर 15% बढ़कर ₹177 हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह ₹154 था।
Also Read: भारत पर S&P का भरोसा और मजबूत, 19 साल बाद क्रेडिट रेटिंग अपग्रेड कर ‘BBB’ किया; क्या है इसके मायने?
शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि 30 जून 2025 तक, वोडाफोन आइडिया (VIL) पर बैंकों से लिया गया बकाया कर्ज ₹1,944.5 करोड़ है। वहीं, स्पेक्ट्रम और एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) के लिए स्थगित भुगतान दायित्व कुल ₹1,99,140.3 करोड़ है।
(PTI इनपुट के साथ)