facebookmetapixel
Budget 2026 में सरकार ने सीनियर सिटीजन्स के लिए कुछ किया भी या नहीं? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंट्रेड डील की डिटेल्स फाइनल स्टेज में; भारत-अमेरिका जल्द जारी करेंगे बयान: पीयूष गोयलIndia-Us trade deal: भारतीय मसालों का जायका होगा तेज, निर्यात को मिलेगा बढ़ावावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का स्वागत किया, कहा- ‘मेड इन इंडिया’ को मिली बड़ी राहतEPFO का दावा: PF के नए नियमों से टैक्स का झंझट खत्म, अब निवेश व रिटर्न पाना होगा और आसानKotak MF ने उतारा नया सर्विसेज फंड, ₹500 की SIP से भारत के ग्रोथ इंजन पर दांव लगाने का मौकाट्रेड डील के बाद बाजार का भरोसा क्यों लौटा अंबानी-अदाणी पर?Explainer: India-US Trade Deal के बाद देश के टेक्सटाइल सेक्टर को कैसे बूम मिलने वाला है?अमेरिकी टैरिफ कटौती से रत्न, आभूषण और कपड़ा सेक्टर को बढ़ावा, रूसी तेल से तुरंत दूरी मुश्किल: Moody’sHAL, BEL से लेकर PTC तक निवेश का मौका, ब्रोकरेज ने डिफेंस शेयरों पर हाई टारगेट तय किए

श्रेय फर्मों के लिए वर्दे-एरिना के नए प्रस्ताव नहीं होंगे मंजूर

Last Updated- January 08, 2023 | 11:20 PM IST
Verde-Arena's new proposals for credit firms will not be approved
BS

श्रेय की दो कंपनियों की लेनदारों की समिति (सीओसी) ने वर्दे-एरिना की संशोधित बोली मंजूर नहीं करने फैसला किया है, जो ‘चैलेंज मैकेनिज्म’ नीलामी बंद होने के बाद पेश की गई थी।

वर्दे-एरिना ने मंगलवार को आयोजित नीलामी में लेनदारों के फंसे कर्ज के समाधान के लिए सरकार द्वारा समर्थित बैड बैंक – राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनी (एनएआरसीएल) के सबसे बड़े बोलीदाता के रूप में उभरने के बाद अपनी पेशकश बढ़ाते हुए इसे संशोधित किया था।

इस घटनाक्रम के करीबी सूत्रों ने कहा कि समाधान योजना के लिए अनुरोध (आरएफआरपी) के नियमों का पालन न करने के आधार पर सीओसी संशोधित प्रस्ताव को स्वीकार नहीं कर रही है। सीओसी वर्दे-एरिना को आरएफआरपी दस्तावेज का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कह सकती है। खबर लिखे जाने तक वर्दे के जवाब का इंतजातर किया जा रहा था। प्रशासक ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

चैलेंज मैकेनिज्म में पांच दौर शामिल थे और वर्दे-एरिना ने दूसरे राउंड तक भाग लिया। सूत्रों ने कहा कि आरएफआरपी नियमों के आधार पर यह उनकी समाधान योजना का आधारित होगा। अंतिम दौर तक एनएआरसीएल और ऑथम प्रतिस्पर्धी थे। लेकिन एनएआरसीएल की बोली 5,555 करोड़ के शुद्ध वर्तमान मूल्य (एनपीवी) के साथ सर्वाधिक थी, जबकि ऑथम बोली 5,526 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़ें: Ceiling Fans: स्टार रेटिंग अनिवार्य होने से 20 फीसदी तक महंगे हो जाएंगे पंखे

सूत्रों ने कहा कि सभी तीन समाधान योजनाओं – एनएआरसीएल, ऑथम और वर्दे-एरिना की योजनाओं को मतदान के लिए रखा जाएगा, काफी संभव है कि 10 जनवरी को तथा बैंकों के पास किसी योजना को मंजूरी देने के लिए 31 जनवरी तक का समय होगा।

First Published - January 8, 2023 | 7:43 PM IST

संबंधित पोस्ट