facebookmetapixel
Advertisement
Angel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां

सरकार के साथ समझौते के उल्लंघन से वेदांत को बड़ा जोखिम : वायसराय रिसर्च

Advertisement

वेदांत का शेयर गुरुवार को 439 रुपये के ​स्थिर स्तर पर बंद हुआ, जबकि हिंदुस्तान जिंक का शेयर 0.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 422 रुपये पर बंद हुआ।

Last Updated- July 10, 2025 | 10:25 PM IST
vedanta share price

वेदांत और उसकी सहायक कंपनी हिंदुस्तान जिंक के शेयर का भाव गुरुवार को स्थिर रहने के बावजूद अमेरिका की फोरेंसिक अनुसंधान कंपनी वायसराय रिसर्च ने आरोप लगाया है कि भारत की सबसे बड़ी जिंक उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक (एचजेडएल) को अपने प्रवर्तक को ब्रांड शुल्क के भुगतान और भारत सरकार के साथ समझौते की शर्तों का उल्लंघन करने के संबंध में गंभीर कानूनी और वित्तीय जोखिम का सामना करना पड़ रहा है।

बुधवार को प्रकाशित विस्तृत रिपोर्ट में वायसराय रिसर्च ने दावा किया है कि भारत में सूचीबद्ध वेदांत लिमिटेड ने अनुबंध के आधार पर अनिवार्य स्मेल्टर का निर्माण करने में विफल रहने के कारण सरकार के साथ अपने शेयरधारक समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया है, जिससे संभावित रूप से पुट/कॉल विकल्प प्रणाली शुरू हो सकती है।

इस शर्त के तहत भारत सरकार या तो वेदांत लिमिटेड को हिंदुस्तान जिंक में उसकी 29.54 प्रतिशत हिस्सेदारी 50 प्रतिशत अ​धिक दर पर खरीदने के लिए बाध्य कर सकती है या फिर हिंदुस्तान जिंक में वेदांत की 64.92 प्रतिशत हिस्सेदारी 50 प्रतिशत छूट पर खरीदने के लिए। इस कदम से वेदांत के मूल्यांकन पर गहरा असर पड़ सकता है।

वेदांत का शेयर गुरुवार को 439 रुपये के ​स्थिर स्तर पर बंद हुआ, जबकि हिंदुस्तान जिंक का शेयर 0.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 422 रुपये पर बंद हुआ।

बुधवार को वेदांत ने वायसराय रिपोर्ट को ‘चुनिंदा गलत सूचनाओं और निराधार आरोपों का दुर्भावनापूर्ण संयोजन’ बताते हुए खारिज कर दिया था और इसे बाजार की प्रतिक्रिया से लाभ कमाने के उद्देश्य से किया गया ‘झूठा प्रचार’ बताया था।

वायसराय ने कहा, ‘इससे विनाशकारी, अघोषित वित्तीय जोखिम पैदा होता है।’ उसने अनुमान लगाया कि अगर भारत सरकार अ​धिक दर पर हिस्सेदारी की पुनर्खरीद लागू करती है, तो वेदांत के मामले में यह संभावित रूप से 10.66 अरब डॉलर की निकासी हो सकती है।

Advertisement
First Published - July 10, 2025 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement