facebookmetapixel
Advertisement
Mirae Asset ने उतारा Nifty Metal ETF FoF, ₹5,000 से मेटल और माइनिंग सेक्टर में निवेश का मौकाUP Economic Survey 26: ₹36 लाख करोड़ की होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कर्ज घटा व निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरीPFC और REC का बड़ा मर्जर: सरकार की हिस्सेदारी और पावर सेक्टर निवेश पर सबकी नजरFY27 में 6.4% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, मूडीज ने जताया अनुमान; कहा- G20 में सबसे तेजKalyan Jewellers: 76% उछल सकता है ये शेयर, BUY रेटिंग बरकरार; Q3 नतीजों के बाद बना ब्रोकरेज की पसंदAI और मजबूत ग्रोथ से IT शेयर चमक सकते हैं, ब्रोकरेज ने इन 6 स्टॉक्स पर दी BUY की सलाहTata Steel का भारत का कारोबार चमक रहा! 4 ब्रोकरेज ने दिए ₹240 तक के टारगेटराजस्थान की धूप से चलेंगी देश की फैक्ट्रियां! अदाणी को जापान से लंबी अवधि की फंडिंग2025 में भारत के चाय निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचाSBI ने बनाया 52-वीक हाई, Q3 नतीजों के बाद जबरदस्त छलांग, ब्रोकरेज बोले- खरीदो

Hindustan Unilever भारत में करेगी बड़ा निवेश, स्वास्थ्य और सौंदर्य उत्पादों पर लगाएगी पैसा

Advertisement

यूनिलीवर भारत को अमेरिका के बाद सबसे अहम बाजार मानते हुए सौंदर्य, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत देखभाल उत्पादों पर बड़ा निवेश करने जा रही है, जिससे एचयूएल का विस्तार और तेज होगा

Last Updated- September 05, 2025 | 10:07 PM IST
Hindustan Unilever
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

उपभोक्ता वस्तुओं की दिग्गज कंपनी यूनिलीवर के वैश्विक मुख्य कार्य अधिकारी फर्नांडो फर्नांडिस ने आज कहा कि कंपनी भारत में ‘अच्छा खासा’ निवेश करेगी और राजस्व के लिहाज से अमेरिका के बाद इस दूसरे सबसे बड़े बाजार पर जोर देगी। हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) भारत की सबसे बड़ी दैनिक उपभोक्ता वस्तु (एफएमसीजी) कंपनियों में से एक है जो स्किनकेयर, हेयरकेयर, फैब्रिक केयर, न्यूट्रिशन और होम केयर उत्पाद बनाती है।

फर्नांडिस ने मुंबई में बार्कलेज ग्लोबल कंज्यूमर स्टेपल्स कॉन्फ्रेंस 2025 में कहा, ‘आप उम्मीद कर सकते हैं कि हम और ज्यादा सौंदर्य, और अधिक स्वास्थ्य तथा और ज्यादा व्यक्तिगत देखभाल (उत्पादों) पर ध्यान देंगे। हम अमेरिका और भारत में बिना सीमा के निवेश करेंगे।’ उन्होंने कहा कि यूनिलीवर अमेरिका और भारत के बाहर विलय और अधिग्रहण पर एक भी पैसा निवेश नहीं करेगी।

एचयूएल की नई प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अ​धिकारी प्रिया नायर के पास इस भूमिका के लिए जरूरी वैश्विक अनुभव है। उन्होंने कहा, ‘प्रिया ऐसी शख्स हैं जिन पर मुझे 100 प्रतिशत भरोसा है। जब मैं इस विभाग को देख रहा था, तब मैंने उन्हें सौंदर्य और स्वास्थ्य विभाग की मुख्य विपणन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया था। फिर उन्होंने सौंदर्य (विभाग) में मेरी जगह ली। मेरा मानना ​​है कि प्रिया हिंदुस्तान यूनिलीवर के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण लीडर साबित होंगी क्योंकि वह भारत को अच्छे से जानती हैं।’ 

फर्नांडिस ने कहा कि एचयूएल ने नेतृत्व को मजबूत करने के लिए रजनीत कोहली (ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के पूर्व सीईओ) और निरंजन गुप्ता (हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य वित्तीय अधिकारी) को अपने साथ जोड़ा है। 

Advertisement
First Published - September 5, 2025 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement