कंपनियां

Ultratech Cement Q1 results: सीमेंट कंपनी का नेट प्रॉफिट 7 फीसदी बढ़कर 1,688 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Ultratech Cement का नेट सेल बढ़कर 17,519 करोड़ रुपये हो गई जबकि साल भर पहले यह 15,007 करोड़ रुपये थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 21, 2023 | 3:46 PM IST

आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत नेट प्रॉफिट सात फीसदी बढ़कर 1,688 करोड़ रुपये हो गया। घरेलू बाजार में बिक्री बढ़ने से कंपनी को लाभ हुआ है।

नेट सेल बढ़कर 17,519 करोड़ रुपये पर पहुंचा

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 1,584 करोड़ रुपये रहा था। आलोच्य तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट की नेट सेल बढ़कर 17,519 करोड़ रुपये हो गई जबकि साल भर पहले यह 15,007 करोड़ रुपये थी।

Also read: JSW Steel Q1FY24 results: स्टील की दिग्गज कंपनी को हुआ 189 फीसदी मुनाफा, कमाए 2,428 करोड़ रुपये

घरेलू बिक्री में 20 फीसदी की दमदार वृद्धि

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने घरेलू बिक्री में 20 फीसदी की तगड़ी वृद्धि हासिल की है। इस तिमाही में उसके प्लांटों ने 89 फीसदी क्षमता से काम किया। सीमेंट कंपनी ने कारोबारी परिदृश्य के बारे में कहा कि सभी क्षेत्रों में सीमेंट की मजबूत मांग देखी जा रही है और अगले साल आम चुनावों को देखते हुए ढांचागत व्यय बढ़ने की संभावना से मांग में और वृद्धि होने की उम्मीद है।

First Published : July 21, 2023 | 3:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)