बैंकिंग और NBFC सेक्टर में मजबूती के संकेत अब साफ दिखने लगे हैं। लोन की मांग बनी हुई है, मार्जिन स्थिर हैं और एसेट क्वालिटी में सुधार से कमाई को सहारा मिल रहा है। इसी बेहतर होती तस्वीर के बीच एक्सिस डायरेक्ट ने अपने टॉप कन्विक्शन स्टॉक्स चुने हैं, जिनमें आगे भी मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है। ब्रोकरेज का मानना है कि सेक्टर में ग्रोथ और स्थिरता का यह दौर चुनी हुई कंपनियों के लिए कमाई के नए मौके खोल सकता है।
एक्सिस डायरेक्ट के मुताबिक कोटक महिंद्रा बैंक में अनसिक्योर्ड लोन से जुड़ा दबाव धीरे धीरे कम हो रहा है, जिससे आगे क्रेडिट कॉस्ट घटने की संभावना है। बेहतर लोन मिक्स और स्थिर मार्जिन बैंक की कमाई को सहारा दे सकते हैं। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर BUY रेटिंग के साथ 515 रुपये का टारगेट दिया है और मानना है कि बैंक की ग्रोथ रफ्तार आगे भी मजबूत रह सकती है।
वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में रिटेल, MSME और कॉरपोरेट लोन की व्यापक बढ़त देखने को मिल रही है। मजबूत एसेट क्वालिटी और स्थिर मार्जिन बैंक की कमाई को टिकाऊ आधार दे रहे हैं। ब्रोकरेज ने SBI पर BUY रेटिंग देते हुए 1,280 रुपये का टारगेट तय किया है, और उम्मीद जताई है कि बैंक की ग्रोथ गति बनी रहेगी।
फेडरल बैंक ने हालिया तिमाही में मार्जिन के मोर्चे पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। डिपॉजिट लागत में राहत और बैलेंस शीट संतुलन से बैंक की कमाई मजबूत हो रही है। माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो से जुड़ा दबाव भी कम होता दिख रहा है। ब्रोकरेज ने फेडरल बैंक पर BUY रेटिंग के साथ 320 रुपये का टारगेट दिया है।
Also Read | Nifty IT Stocks: 10 महीने के लो के पास IT स्टॉक्स, निवेशकों में बढ़ी चिंता; आखिर क्यों टूट रहा है सेक्टर?
सिटी यूनियन बैंक में गोल्ड और MSME लोन सेगमेंट ग्रोथ को मजबूती दे रहे हैं। बैंक के मार्जिन स्थिर हैं और एसेट क्वालिटी में सुधार जारी है, जिससे कमाई की रफ्तार कायम रहने की उम्मीद है। इस स्टॉक पर BUY रेटिंग के साथ 360 रुपये का टारगेट रखा गया है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के मामले में रिपोर्ट कहती है कि माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो का तनाव अब सामान्य हो रहा है। क्रेडिट कॉस्ट घटने और बेहतर लोन ग्रोथ से बैंक की कमाई में सुधार की संभावना है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर BUY रेटिंग देते हुए 74 रुपये का टारगेट दिया है।
NBFC सेक्टर में बजाज फाइनेंस को मजबूत बैलेंस शीट, अनुशासित ग्रोथ और स्थिर मार्जिन के चलते पसंद किया गया है। कंपनी का जोखिम नियंत्रण और फंड लागत प्रबंधन इसे मजबूत स्थिति में रखता है। ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ 1,150 रुपये का टारगेट दिया है।
श्रीराम फाइनेंस में एसेट क्वालिटी स्थिर बनी हुई है और मार्जिन मजबूत हैं। बेहतर कलेक्शन और कम फंड लागत से कंपनी को फायदा मिल रहा है, जिससे आगे भी ग्रोथ की उम्मीद है। इस स्टॉक पर BUY रेटिंग के साथ 1,200 रुपये का टारगेट तय किया गया है।