facebookmetapixel
Advertisement
ऊंची इमारतों का रास्ता साफ? सरकार नियामकीय ढांचे में बदलाव पर कर रही विचारTorrent Pharma Q3 Results: दिसंबर तिमाही मुनाफा 26% बढ़कर ₹635 करोड़, डिविडेंड का ऐलान कियासरकार ने खोला गेहूं निर्यात, 25 लाख टन कोटा तय; चीनी के एक्सपोर्ट को भी हरी झंडीMarket This Week: आईटी शेयरों में बिकवाली ने बिगाड़ा बाजार का मिजाज, सेंसेक्स-निफ्टी 1% टूटा; आईटी सेक्टर 8.2% फिसलाStock Market Crash: ₹7 लाख करोड़ स्वाहा! सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का, बाजार क्यों टूटा? 3 बड़ी वजहेंAadhaar Card Update: अपने आधार को दें सुरक्षा कवच, UIDAI ने पेश किया नया लॉक/अनलॉक फीचरBangladesh Election Results 2026: तारिक रहमान की BNP ने पाया बहुमत, नई सरकार बनना तय9 दिन में 3000 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 25,500 पर, अब बाजार किस दिशा में?Post Office Scheme: FY26 में टैक्स बचत का आसान रास्ता, पोस्ट ऑफिस स्कीम देगी गारंटीड रिटर्नHAL: गिरते बाजार में भी Defence Stock ने दिखाया दम, नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने दिए 40% तक अपसाइड के टारगेट

भारत में लगने जा रहे अरबों डॉलर के दो पूर्ण विकसित semiconductor प्लांट: Rajeev Chandrasekhar

Advertisement

मंत्री ने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में बताया कि दो परियोजनाओं में आठ अरब डॉलर का एक प्रस्ताव इजराइल की टॉवर सेमीकंडक्टर्स का और दूसरा प्रस्ताव टाटा समूह का है।

Last Updated- February 18, 2024 | 11:08 PM IST
Rajeev Chandrashekhran
Rajeev Chandrashekhran

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रसारण राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत में जल्द ही अरबों डॉलर के दो पूर्ण विकसित सेमीकंडक्टर संयंत्र लगने वाले हैं।

इसके अलावा कई चिप असेंबली और पैकेजिंग इकाइयों की स्थापना के लिए भी निवेश प्रस्तावित है। मंत्री ने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में बताया कि दो परियोजनाओं में आठ अरब डॉलर का एक प्रस्ताव इजराइल की टॉवर सेमीकंडक्टर्स का और दूसरा प्रस्ताव टाटा समूह का है।

चंद्रशेखर ने कहा, “मुझे आपको बताते हुए खुशी हो रही है और शायद आप पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें मैं यह बात रहा हूं। जल्द ही भारत में दो पूर्ण विकसित फैब आने वाले हैं। ये 65, 40 और 28 नैनोमीटर प्रौद्योगिकी में कई अरब के फैब होंगे। हम कई अन्य प्रस्तावों का भी मूल्यांकन कर रहे हैं।” वह टावर सेमीकंडक्टर द्वारा पेश आठ अरब डॉलर के निवेश प्रस्ताव और भारत के सेमीकंडक्टर योजना की स्थिति पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। मंत्री ने कहा कि अगर आगामी आम चुनाव से पहले इन्हें मंजूरी नहीं मिली तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में इस परियोजना को मंजूरी दे दी जाएगी।

चंद्रशेखर ने कहा, “मैं आपको विश्वास के साथ बता सकता हूं कि जिन नामों का आपने उल्लेख किया है, उन्होंने बड़े, बहुत विश्वसनीय, बहुत महत्वपूर्ण निवेश प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं। फैब में टाटा द्वारा अन्य घोषित प्रस्ताव भी हैं। हमें उम्मीद है कि ये प्रस्ताव बहुत जल्द साकार होंगे।”

सरकार को सेमीकंडक्टर विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए चार और चिप असेंबली, परीक्षण, निगरानी और पैकेजिंग (एटीएमपी) इकाइयों के लिए 13 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। ये प्रस्ताव अमेरिका की मेमोरी चिप विनिर्माता माइक्रोन द्वारा गुजरात में स्थापित किए जा रहे 22,516 करोड़ रुपये के चिप असेंबली संयंत्र के अतिरिक्त हैं।

Advertisement
First Published - February 18, 2024 | 6:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement