facebookmetapixel
Advertisement
DLF ने गुरुग्राम में बेचा 271 करोड़ का पेंटहाउस, रियल एस्टेट में नया रिकॉर्डGold silver price today: अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों से सोना चढ़ा, चांदी भी ₹2033 उछलीCoding Agents का बढ़ता जलवा, क्या अब इंजीनियरों की जरूरत होगी खत्म? Datadog CTO ने बताया AI का असली असरमॉनसून कमजोर पड़ा तो कौन चुकाएगा कर्ज? NBFC के लिए बढ़ा बड़ा जोखिमसरकारी बैंक जुटाएंगे 30 अरब डॉलर! SBI अकेले करेगा 10 अरब डॉलर का इंतजामMSME को अब पैसे के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार? नया कानून बदलेगा नियमसहकारी समितियों के लिए बदलेंगे नियम! NCDC को मिल सकती हैं नई ताकतेंचीन-पाकिस्तान सीमा के पास Solar-Wind प्रोजेक्ट पर रोक! सरकार ने बनाए नए नियमदवाओं की MRP पर लग सकती है नई लगाम, सरकार जांच रही ट्रेड मार्जिन का फॉर्मूलाIndia Investment: वैश्विक तनाव के बीच भारत में ₹26.75 लाख करोड़ निवेश का ऐलान, 56% पैसा IT और AI सेक्टर में

टीवीएस हो​ल्डिंग्स ने किया होम क्रेडिट का अ​धिग्रहण

Advertisement

कंपनी ने बयान में कहा कि होम क्रेडिट इंडिया टीवीएस होल्डिंग्स की मौजूदा क्षमताओं को महत्त्वपूर्ण रूप से मदद पहुंचाएगी।

Last Updated- February 03, 2025 | 11:05 PM IST
TVS

टीवीएस होल्डिंग्स लिमिटेड ने 554 करोड़ रुपये में होम क्रेडिट इंडिया फाइनैंस (होम क्रेडिट इंडिया) की 80.74 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी का सफलतापूर्वक अधिग्रहण कर लिया। कंपनी ने आज यह ऐलान किया। शेष 19.26 प्रतिशत इक्विटी का अ​धिग्रहण प्रेमजी इन्वेस्ट और टीवीएस होल्डिंग्स की अन्य सहयोगियों ने किया है।

इस सौदे के बाद टीवीएस क्रेडिट के साथ मिलकर समूह का इरादा अगले तीन वर्षों में ऋण खातों को बढ़ाकर 50,000 करोड़ रुपये तक करने का है जो वर्तमान में 33,000 करोड़ रुपये है। कंपनी ने कहा कि यह अधिग्रहण टीवीएस होल्डिंग्स के वित्तीय सेवा क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के मिशन के साथ सहजता से जुड़ा हुआ है। होम क्रेडिट इंडिया ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से 1.6 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान की है।  होम क्रेडिट इंडिया उपभोक्ता वित्तीय सेवा बाजार की अग्रणी कंपनियों में से एक है और मार्च 2024 तक इसकी प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 5,535 करोड़ रुपये थीं। उसके पास 3,800 कर्मचारी हैं और देश भर के 625 शहरों में 50,000 से ज्यादा पॉइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) का मजबूत नेटवर्क है। 

यह न्यू-टु-क्रेडिट  ग्राहकों पर ध्यान केंद्रित करती है, जिससे उन्हें किफायती स्मार्टफोन के लिए टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के ऋण के साथ-साथ व्यक्तिगत ऋण भी मिल पाता है।  कंपनी ने बयान में कहा कि होम क्रेडिट इंडिया टीवीएस होल्डिंग्स की मौजूदा क्षमताओं को महत्त्वपूर्ण रूप से मदद पहुंचाएगी जिससे वह ज्यादा ग्राहकों को बेहतर वित्तीय समाधान देने में सक्षम होगी।

Advertisement
First Published - February 3, 2025 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement