facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

Tata Consumer वृद्धि की बुनियाद तैयार करने में जुटीः चेयरमैन एन चंद्रशेखरन

Advertisement
Last Updated- June 06, 2023 | 5:04 PM IST
Tata Consumer announced to raise Rs 6,500 crore, apart from two acquisitions, this is the plan, shares also rise Tata Consumer ने किया 6,500 करोड़ रुपये जुटाने का ऐलान, दो अधिग्रहण के अलावा ये है प्लान, शेयरों में भी उछाल

टाटा समूह की कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेज (टीसीपीएल) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को कहा कि वृहद-आर्थिक हालात में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक कारणों से वैश्विक परिवेश के चुनौतीपूर्ण बने रहने के बावजूद कंपनी अपनी वृद्धि की मजबूत बुनियाद तैयार करने में जुटी हुई है।

चंद्रशेखरन ने कंपनी के शेयरधारकों की वार्षिक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि टीसीपीएल इस समय कायाकल्प के दौर से गुजर रही है और पिछले तीन साल में यह लगातार प्रगति करते हुए दैनिक उपभोग के सामान बनाने वाली प्रमुख एफएमसीजी कंपनी बन चुकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘बदलाव के इस दौर में कुछ निर्णायक कदम उठाए गए हैं जिससे यह वृद्धि-उन्मुख कंपनी बने और एक मजबूत संगठनात्मक क्षमता तैयार हो सके।’’

टाटा संस के भी चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा कंज्यूमर अपने प्रमुख कारोबार पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही ग्राहक आधार में विस्तार पर भी नजरें टिकाए हुए है। टीसीपीएल का बिक्री एवं वितरण नेटवर्क तिगुना होकर 15 लाख दुकानों तक पहुंच चुका है। पिछले साल कंपनी ने उससे पहले के साल की तुलना में दोगुनी संख्या में नए उत्पाद उतारे थे।

Advertisement
First Published - June 6, 2023 | 4:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement