कंपनियां

HCL Tech को टाइम मैगजीन ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में भारत की टॉप कंपनी का दर्जा दिया

नोएडा स्थित HCL Tech ने पेशेवर सेवा श्रेणी में वैश्विक शीर्ष 10 सूची में भी स्थान हासिल किया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 16, 2024 | 4:14 PM IST

भारत की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी एचसीएलटेक को टाइम मैगजीन ने 2024 में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की सूची में भारत की टॉप कंपनी का दर्जा दिया है। नोएडा स्थित इस कंपनी ने पेशेवर सेवा श्रेणी में वैश्विक शीर्ष 10 सूची में भी स्थान हासिल किया है।

एचसीएलटेक के कॉरपोरेट कार्य के मुख्य परिचालन अधिकारी राहुल सिंह ने कहा, ‘‘यह सम्मान एचसीएलटेक की उत्कृष्टता और नवोन्मेषण के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उद्योग में हमारे नेतृत्व और एक शीर्ष नियोक्ता के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करता है।’’

Also read: RE-Invest 2024: अदाणी ग्रुप ने रिन्यूबल एनर्जी में ₹4.05 लाख करोड़ निवेश करने का वादा किया

उन्होंने कहा कि कंपनी कर्मचारी क्षमता को अधिकतम करने, समुदाय और सामाजिक जिम्मेदारी पहल को आगे बढ़ाने और स्थिरता लक्ष्यों को हासिल करने के लिए समर्पित है। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की 2024 की सूची कर्मचारी संतुष्टि, राजस्व वृद्धि और स्थिरता के मापदंडों पर आधारित है।

First Published : September 16, 2024 | 4:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)