facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

टियर-2 बॉन्डों से धन जुटाने में इस साल आएगी तेजी

Advertisement

इंडिया रेटिंग्स ऐंड रिसर्च के डायरेक्टर सौम्यजीत नियोगी ने कहा कि निवेशकों की मांग मजबूत है और बढ़ती जमा दरों की तुलना में दीर्घावधि वित्तपोषण इस समय सस्ता है

Last Updated- August 29, 2024 | 10:45 PM IST
SBI

बैंकरों का मानना है कि भारतीय स्टेट बैंक द्वारा इस सप्ताह जारी किए गए टियर-2 बॉन्ड के आक्रामक मूल्य निर्धारण से इस तरह के नोट्स से धन जुटाने की प्रवृत्ति फिर बढ़ेगी और पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इसकी मात्रा में वृद्धि होगी।

बुधवार को भारत के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक ने 15 साल के टियर-2 बॉन्डों से 75 अरब रुपये जुटाए हैं, जिसमें 10 साल का कॉल ऑप्शन और 7.42 प्रतिशत कूपन दर है, शुरुआत में इसके 7.45 प्रतिशत या इससे अधिक रहने की उम्मीद थी।

इंडिया रेटिंग्स ऐंड रिसर्च के डायरेक्टर सौम्यजीत नियोगी ने कहा कि निवेशकों की मांग मजबूत है और बढ़ती जमा दरों की तुलना में दीर्घावधि वित्तपोषण इस समय सस्ता है, ऐसे में बैंक धन जुटाने का यह तरीका अपना सकते हैं, जिससे कि जमा और कर्ज के बीच की खाईं कम की जा सके।

बीमाकर्ताओं और भविष्य निधि की पूंजी बढ़ रही है और केंद्र सरकार व राज्यों को धन देने की सीमित संभावना है। ऐसे में पिछले कुछ महीने से निवेशकों के लिए बैंक बॉन्ड निवेश के तरजीही माध्यम बन गए हैं।

निजी क्षेत्र की एक बड़ी बीमा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शीर्ष बीमा फर्में अपने निवेश को अलग अलग जगह लगाने पर विचार कर रहे हैं, जो तुलनात्मक रूप से सुरक्षित हो और सरकार के बॉन्डों की तुलना में बेहतर रिटर्न मिल सके।

रॉकफोर्ट फिनकैप के संस्थापक वेंकटकृष्णन श्रीनिवासन को उम्मीद है कि बैंक इस साल टियर-2 बॉन्डों से 350 अरब रुपये तक जुटा सकते हैं, जो वित्त वर्ष 2024 में जुटाए गए 239 अरब रुपये से करीब 50 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - August 29, 2024 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement