facebookmetapixel
Advertisement
क्या बदल जाएगी ‘इंडस्ट्री’ की कानूनी परिभाषा? सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की बेंच करेगी समीक्षाGold-Silver Price Today: सोने में 1,000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी लुढ़की; खरीदारी से पहले आज के रेटDefence stock: रॉकेट बना डिफेंस कंपनी का शेयर, 7% तक आई तेजी; रक्षा मंत्रालय से मिला ₹5,000 करोड़ का ऑर्डरNRI का भारत पर भरोसा बढ़ा, हेल्थ इंश्योरेंस खरीद में 126% की रिकॉर्ड छलांगAI Impact Summit 2026: भारत 30 देशों के साथ कर रहा है एआई नियमों पर बातचीत- अश्विनी वैष्णवGaudium IVF IPO: 20 फरवरी से खुलेगा आईपीओ, प्राइस बैंड ₹75-79 पर तय; निवेश से पहले जानें जरुरी डिटेल्सStocks To Buy Today: ICICI बैंक और Lupin को करें अपने पोर्टफोलियो में शामिल, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाहStock Market Update: बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंक टूटा; निफ्टी 25600 के नीचेStocks To Watch Today: Lupin, Cochin Shipyard समेत आज इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर, मिल रहे हैं बड़े ऑफर और डील के संकेतइजरायल दौरे पर जाएंगे PM मोदी: नेसेट को कर सकते हैं संबोधित, नेतन्याहू ने किया भव्य स्वागत का ऐलान

Elon Musk की रोबोटैक्सी का इंतजार खत्म, Tesla ने पेश की बिना स्टीयरिंग और पैडल वाली Cybercab

Advertisement

एलन मस्क ने कहा, "ऑटोनॉमस भविष्य अब यहां है। हमारे पास आज रात 50 पूरी तरह ऑटोनॉमस कारें हैं। आप मॉडल Y और साइबरकैब देखेंगे, और ये सभी ड्राइवरलेस होंगी।"

Last Updated- October 11, 2024 | 11:42 AM IST
cybercab car
Tesla unveils its 'Cybercab' robotaxi

एलन मस्क ने टेस्ला की नई रोबोटैक्सी ‘साइबरकैब’ का अनावरण किया है। यह इवेंट लॉस एंजिलिस के पास वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो में आयोजित हुआ, जिसका नाम ‘वी, रोबोट’ (‘We, Robot’) रखा गया था। इस नाम को 2004 की प्रसिद्ध फिल्म ‘आई, रोबोट’ से प्रेरित माना जा रहा है। मस्क ने बताया कि Cybercab का प्रोडक्शन 2026 में शुरू होगा और इसकी कीमत $30,000 (करीब 25 लाख रुपये) से कम होगी।

टेस्ला के फैंस को इवेंट में देरी के कारण इंतजार करना पड़ा। इस दौरान करीब 3.3 मिलियन लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम से जुड़े।

एलन मस्क ने कहा, “ऑटोनॉमस भविष्य अब यहां है। हमारे पास आज रात 50 पूरी तरह ऑटोनॉमस कारें हैं। आप मॉडल Y और साइबरकैब देखेंगे, और ये सभी ड्राइवरलेस होंगी।” यह जानकारी रॉयटर्स के हवाले से मिली है।

साइबरकैब: सफर के समय का स्मार्ट उपयोग

साइबरकैब की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए, मस्क ने कहा (The Verge के माध्यम से), “सोचिए कि लोग कार में कितना समय बिताते हैं और अब उन्हें वो समय वापस मिलेगा, जिसे वे किताबें पढ़ने, मूवी देखने या काम करने जैसी चीज़ों में इस्तेमाल कर सकते हैं।”

बिना पैडल और बिना स्टीयरिंग वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी

मस्क द्वारा दिखाए गए इलेक्ट्रिक टैक्सी में सिर्फ दो लोगों की बैठने की क्षमता है और इसमें न तो पैडल हैं और न ही स्टीयरिंग, जिससे यह एक पूरी तरह से ऑटोनोमस व्हीकल है। इस रोबोटैक्सी का डिज़ाइन किसी साइंस फिक्शन नॉवेल जैसा लगता है, जिसके दोनों दरवाजे तितली के पंखों की तरह ऊपर की ओर खुलते हैं।

मस्क ने कहा कि ऑटोनोमस व्हीकल्स ह्यूमन ड्रिवेन व्हीकल की तुलना में 10 से 20 गुना ज्यादा सुरक्षित हो सकते हैं और इनकी लागत भी काफी कम होगी। उन्होंने अनुमान लगाया कि ऑटोनोमस कार को चलाने का खर्च करीब $0.20 प्रति मील होगा, जबकि शहर की बसों का खर्च लगभग $1 प्रति मील होता है।

Advertisement
First Published - October 11, 2024 | 11:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement