facebookmetapixel
Advertisement
MTF में रिकॉर्ड उछाल: ₹1.33 लाख करोड़ पर पहुंचा निवेश, लीवरेज ट्रेडिंग का बढ़ा क्रेजGold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोने का भाव घटेगा या बढ़ेगा? कैसी रहेगी चाल बता रहे हैं एक्सपर्ट्सSIP Trend: 5 साल तक निवेश बनाए रख रहे भारतीय; अब शॉर्ट टर्म रिटर्न नहीं, वेल्थ क्रिएशन पर है पूरा फोकसभूकंप से दहल उठे वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया भारत, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी राहत सामग्री1100% का मोटा डिविडेंड! डीजल इंजन बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेMarket Outlook: भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक आंकड़े और तेल की कीमतों से तय होगी शेयर बाजार की चालटाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारीDividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

टाटा का नोकिया के साथ समझौता

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:24 PM IST

सूचना प्रौद्योगिकी सेवाएं देने वाली कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज(टीसीएस) ने दुनिया भर में संचार सेवाएं देने वाली कंपनी नोकिया सीमेंस नेटवर्क के साथ समझौता किया है। दोनों साथ मिलकर शोध और विकास (आर ऐंड डी) के लिए  काम करेंगे। समझौते के तहत नोकिया सीमेंस नेटवर्क ,परिचालन और व्यावसायिक सॉफ्टवेयर इकाई की कुछ गतिविधियों सहित उत्पाद इंजीनियरिंग व आर ऐंड डी सेवाएं टीसीएस को हस्तांरित करेगी जहां शोध और विकास को अंजाम दिया जाएगा।


 


 


 


इस अनुबंध के तहत नोकिया सीमेंस नेटवर्क और टीसीएस एक बेहतरीन तंत्र विकसित करेगे। इसमें टीसीएस शोध और विकास सेवाएं मुहैया कराएगी। इससे नोकिया सीमेंस नेटवर्क को दूरसंचार क्षेत्र में फायदा होगा। शोध और विकास क्षेत्र में टीसीएस जैसी कंपनियों  के साथ साझीदारी करना नोकिया सीमेंस नेटवर्क की रणनीति का खास हिस्सा है।


 


टीसीएस के कार्यकारी निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी एन चंद्रशेखर ने इस अनुबंध के बारे में कहा,’नोकिया सीमेंस नेटवर्क के साथ अनुबंध से ग्राहकों को भी फायदा होगा। नोकिया सीमेंस नेटवर्क के विकास में साझीदार होने के नाते टीसीएस अपनी उन्नत सोच और बेहतरीन मानदंडों और अनुभव की साझेदारी करेगी। डसेलडोर्फ में बनने वाला नया केंद्र जहां पर स्थानांतरण के बाद कर्मचारी काम करेंगे, हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हमें पता है यूरोप में  जर्मनी काफी संभावनाओं वाली जगह है ।


टीसीएस जैसी शोध और विकास सेवा देने वाली कंपनी के साथ करने से नोकिया सीमेंस नेटवर्क की क्षमताओं में वृद्धि करेगी। इससे नोकिया सीमेंस नेटवर्क की 2015 तक 5 अरब ग्राहकों को जोड़ने की योजना में मदद मिलेगी।


 

Advertisement
First Published - March 3, 2008 | 6:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement