facebookmetapixel
Advertisement
रूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्ट

Tata Steel की चालू वित्त वर्ष में 16,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना

Advertisement

इस राशि में से 10,000 करोड़ रुपये एकल परिचालन पर और 2,000 करोड़ रुपये में भारत में टाटा स्टील की अनुषंगियों पर खर्च किए जाएंगे।

Last Updated- June 18, 2023 | 4:08 PM IST
मुनाफे में लौटी टाटा स्टील मगर आय कम, Tata Steel returns to profit in Q3, posts PAT of Rs 513 cr, revenue dips 3%

टाटा समूह की कंपनी टाटा स्टील चालू वित्त वर्ष (2023-24) में अपने घरेलू और वैश्विक परिचालन पर 16,000 करोड़ रुपये का एकीकृत पूंजी निवेश करने की योजना बना रही है।

कंपनी के शीर्ष प्रबंधन ने यह जानकारी दी। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) टी वी नरेंद्रन और कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) कौशिक चटर्जी ने कहा कि इस राशि में से 10,000 करोड़ रुपये एकल परिचालन पर और 2,000 करोड़ रुपये में भारत में टाटा स्टील की अनुषंगियों पर खर्च किए जाएंगे।

इन अधिकारियों ने 2022-23 के लिए कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में कहा, “वित्त वर्ष 2023-24 के लिए लक्षित पूंजीगत निवेश (कैपेक्स) एकीकृत आधार पर 16,000 करोड़ रुपये तय किया गया है। कंपनी इस निवेश का वित्तपोषण आंतरिक संसाधनों से करेगी।’’ उन्होंने कहा कि इसमें से 10,000 करोड़ रुपये एकल आधार पर टाटा स्टील के परिचालन के लिए तय किए गए है।

इसका 70 प्रतिशत कलिंगनगर परियोजना पर खर्च किया जाएगा। कंपनी ओडिशा स्थित कलिंगनगर स्थित अपने संयंत्र की क्षमता 30 लाख टन (एमटी) से बढ़ाकर 80 लाख टन करने की प्रक्रिया में है।

Advertisement
First Published - June 18, 2023 | 4:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement