facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

दो समूह की कंपनी है टाटा संस: मिस्त्री

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:58 AM IST

मिस्त्री परिवार ने कहा है कि टाटा संस दो समूह की कंपनी है जिसमें टाटा ट्रस्ट्स की 66 फीसदी हिस्सेदारी और उनकी 18.5 फीसदी हिस्सेदारी है। इस प्रकार टाटा संस में इन दोनों समूहों अर्ध-साझेदारी है।
सर्वोच्च न्यायालय में दायर अपनी याचिका में टाटा संस ने दावा किया है कि दोनों समूहों के बीच अर्ध-साझेदारी संबंधी कोई औपचारिक अथवा अनौपचारिक समझौता नहीं हुआ है। इसलिए टाटा संस दो समूह की कंपनी नहीं है।
टाटा संस पर अर्ध-साझेदारी के सिद्धांत को लागू करते हुए शापूरजी पलोनजी समूह ने कहा था कि इस कंपनी में दो समूह- टाटा ग्रुप और गैर-टाटा ग्रुप यानी एसपी ग्रुप- मौजूद हैं। लेकिन टाटा समूह ने कहा कि यह दलील अपने-आप में त्रुटिपूर्ण है और उनके मामले का शुरुआती आधार ही गलत है।
टाटा समूह के अनुसार, टाटा संस न तो कोई पारिवारिक स्वामित्व वाली कंपनी है और न ही वह दो समूह वाली कंपनी है। टाटा संस में बहुलांश हिस्सेदारी किसी परिवार अथवा कॉरपोरेट प्रोमोटर ग्रुप के पास नहीं बल्कि सात ‘पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट्स’ यानी सार्वजनिक धर्मादा ट्रस्टों की है। कंपनी में इनकी कुल हिस्सेदारी करीब 66 फीसदी है जबकि 12.87 फीसदी हिस्सेदारी टाटा समूह की सूचीबद्ध कंपनियों सहित अन्य कंपनियों की है।
मिस्त्री परिवार के करीबी सूत्रों ने कहा कि अर्ध-साझेदारी की अवधारणा साझेदारी की अवधारणा से भिन्न है। सर्वोच्च न्यायालय में टाटा समूह की दलील पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, ‘अर्ध-साझेदारी किसी कंपनी के शेयरधारकों के बीच व्यक्तिगत चरित्र एवं अच्छे विश्वास का संबंध है जो किसी भागीदारी में साझेदारों के अनुरूप है। अर्ध-साझेदारी दस्तावेजों में लिखित अनुबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि यह कामकाज, आचरण, पारस्परिक विश्वास और भरोसे पर आधारित होती है।’
मिस्त्री परिवार ने दावा किया है कि दोनों समूहों के बीच हुए विभिन्न पत्र व्यवहार और लेनदेन से साफ तौर पर पता चलता है कि दोनों साझेदारों के बीच संबंध किस प्रकार आपसी विश्वास, भरोसे और व्यक्तिगत संबंध पर आधारित है जो टाट संस में इक्विटी निवेश से इतर है।
टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा द्वारा लिखे गए पत्रों को नैशनल कंपनी लॉ अपील ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) के सामने पहले ही प्रस्तुत किए जा चुके हैं।

Advertisement
First Published - July 10, 2020 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement