facebookmetapixel
Advertisement
SEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौकाफिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसाUltra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा हैFASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?

Tata Motors ने इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों के चार्जिंग ढांचे के लिए किया दो कंपनियों से करार

Advertisement

दोनों पक्षों के बीच इस बारे में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए है। इसके तहत देश भर में इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों के लिए 250 नए फास्ट-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

Last Updated- August 21, 2024 | 3:09 PM IST
Tata Motors

टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों (CV) के लिए चार्जिंग बुनियादी ढांचा स्थापित करने को डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया और थंडरप्लस सॉल्यूशंस के साथ साझेदारी की बुधवार को घोषणा की।

दोनों पक्षों के बीच इस बारे में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए है। इसके तहत देश भर में इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों के लिए 250 नए फास्ट-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

टाटा मोटर्स की ओर से जारी बयान के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे और कोच्चि सहित 50 से अधिक शहरों में रणनीतिक रूप से स्थित ये नए चार्जिंग स्टेशन 540 वाणिज्यिक वाहन चार्जिंग पॉइंट के मौजूदा नेटवर्क को बढ़ाएंगे।

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के उपाध्यक्ष एवं कारोबार प्रमुख (एससीवी एवं पीयू) विनय पाठक ने कहा, ‘‘ वे मार्ग जिनका अधिक इस्तेमाल किया जाता है उन पर उपलब्ध चार्जिंग अवसंरचना का विस्तार करने से अधिक ग्राहक इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित होंगे। वाहन का चार्ज रहने का समय बेहतर होगा, जिससे राजस्व तथा लाभप्रदता बढ़ेगी, साथ ही यह स्वच्छ व हरित पर्यावरण में योगदान देगा।’’

Advertisement
First Published - August 21, 2024 | 3:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement