facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

Tata Motors-JLR की तमिलनाडु परियोजना; 2 महीने के भीतर होगी शुरू, बनेंगे प्रीमियम वाहन

Advertisement

करीब 9,000 करोड़ रुपये की इस परियोजना की आधार​शिला सितंबर तक रखे जाने की उम्मीद है।

Last Updated- July 28, 2024 | 9:38 PM IST
Tata Motors-JLR की तमिलनाडु परियोजना; 2 महीने के भीतर होगी शुरू, बनेंगे प्रीमियम वाहन, Tata Motors-JLR Tamil Nadu project to get a move within two months

जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) के इले​​क्ट्रिक वाहनों के लिए तमिलनाडु निर्यात केंद्र बनेगा। इसे बनाने की टाटा मोटर्स की कार्य योजना पटरी पर आ रही है। करीब 9,000 करोड़ रुपये की इस परियोजना की आधार​शिला सितंबर तक रखे जाने की उम्मीद है। पहली बार किसी प्रीमियम वाहन को असेंबल किए जाने के बजाय पूरी तरह से भारत में ही बनाया जाएगा। नई इकाई 12 से 18 महीने के भीतर चालू हो जाएगी।

कंपनी और राज्य पहले ही रानीपेट जिले में पनपक्कम के पास 400 एकड़ से ज्यादा की जमीन तय कर चुके हैं। यह परियोजना चेन्नई-बेंगलूरु औद्योगिक गलियारे को जोड़ेगी और होसुर और चेन्नई के बीच कड़ी के रूप में काम करेगी। चेन्नई से करीब 90 किलोमीटर दूर इस जगह का फायदा यह है कि संयंत्र स्थल चेन्नई और एन्नोर बंदरगाहों के निकट होगा। कई सूत्रों के अनुसार इसका शिलान्यास समारोह अगले दो महीनों के भीतर होने की उम्मीद है।

एक सूत्र ने बताया कि इस क्षेत्र में किसी सामान्य नई परियोजना को चालू होने में आम तौर पर 12 से 18 महीने लगते हैं। इस तरह यह प्रतिष्ठित परियोजना साल 2025 के अंत या साल 2026 की शुरुआत में पूरी होने की संभावना है। उम्मीद है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन इसकी आधारशिला रखेंगे। टाटा मोटर्स के अधिकारी ने बताया कि कंपनी को अभी यह तय करना है कि इस इकाई में क्या बनाया जाएगा।

पिछले महीने बिजनेस स्टैंडर्ड ने खबर दी थी कि टाटा मोटर्स निर्यात के लिए जेएलआर से इलेक्ट्रिफाइड मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (ईएमए) पर आधारित भारत में निर्मित मॉडल के साथ-साथ ईएमए आर्किटेक्चर पर आधारित टाटा ईवी के वाहन लेकर आएगी। इन मॉडलों की विस्तृत जानकारियों का अब भी पता नहीं हैं। हाल ही में फ्रांस की वाहन विनिर्माता सित्रां ने भी भारत में निर्मित ईवी का अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात
किया है।

तेल-गैस इंजन वाले वाहनों के लिहाज से पुणे में जेएलआर का संयंत्र पहले से ही रेंज रोवर वेलार, इवोक, जगुआर एफ-पेस और डिस्कवरी स्पोर्ट के कंपलीटली नॉक-डाउन (सीकेडी) वाहनों का विनिर्माण कर रहा है। किसी वाहन को असेंबल किए जाने में वाले हिस्सों को सीकेडी कहा जाता है। इस संयंत्र ने अब रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट को भी अपनी उत्पादन लाइन में जोड़ा है।

उद्योग के विशेषज्ञों का मानना ​​​​है कि टाटा मोटर्स अपने खुद के आपूर्तिकर्ताओं को लाने के अलावा ह्युंडै मोटर इंडिया और रेनॉ निसान ऑटोमोटिव इंडिया के मौजूदा तंत्र पर निर्भर रह सकती है।

Advertisement
First Published - July 28, 2024 | 9:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement