कंपनियां

Tata Motors April Sales: अप्रैल में Tata ने बेचे 69,599 वाहन, बिक्री में आई 4 फीसदी की गिरावट

Published by
भाषा
Last Updated- May 01, 2023 | 5:06 PM IST

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की थोक बिक्री अप्रैल में चार फीसदी घटकर 69,599 इकाई रह गई। अप्रैल, 2022 में कंपनी ने 72,468 वाहन बेचे थे।

घरेलू वाहन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी की घरेलू बाजार में बिक्री अप्रैल में चार फीसदी घटकर 68,514 इकाई रह गई। एक साल पहले इसी महीने में यह आंकड़ा 71,467 इकाई रहा था।

कंपनी ने कहा कि बीते माह उसकी यात्री वाहनों (PV) की बिक्री 13 फीसदी बढ़कर 47,107 इकाई पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान महीने में 41,630 इकाई रही थी।

Also Read: EV कारोबार के लिए अच्छा भागीदार तलाश रही है Mahindra & Mahindra

कंपनी की वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 27 फीसदी घटकर 22,492 इकाई पर आ गई, जो अप्रैल, 2022 में 30,838 इकाई रही थी।

First Published : May 1, 2023 | 5:06 PM IST