facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारीDividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेदिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड

सुजलोन को न भाई अमेरिकी हवा

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 9:45 PM IST

अमेरिका और अन्य देशों को सप्लाई किए विंड टर्बाइन के ब्लेड की गुणवत्ता के मामले में सुजलोन एनर्जी लिमिटेड को अभी राहत मिली भी नहीं थी कि तमाम दूसरी समस्याएं उसके सामने मुंह बाएं खड़ी हो गईं।


दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी विंड पावर उपकरण निर्माता कंपनी सुजलोन नए पचड़ों में फंस गई है।सुजलोन रोटर कॉर्पोरेशन, सुजलोन की विंड टर्बाइन ब्लेड और नोज कोन बनाने वाली अमेरिकी सहायक कंपनी पर पाइपस्टोन, मिनेसोटा में वायु प्रदूषण नियंत्रण नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में वहां की स्थानीय मिनेसोटा पॉल्यूशन कंट्रोल एजेंसी ने जुर्माना लगा दिया है।


सुजलोन रोटर कॉर्पोरेशन ने 2006 में यहां अपनी इकाई लगाने और उसके परिचालन से पहले ‘एयर परमिट’ के लिए स्वीकृति नहीं ली थी। इस वजह से कंपनी को लगभग 7.8 लाख रुपये देने होंगे, जो नियमों का उल्लंघन करने पर एजेंसी ने मांगे हैं।


कंपनी के सूत्र ने बताया, ‘इस मामले में निर्माण के दौरान वैधानिक स्वीकृतियों के आवेदन में कुछ देर हो गई थी। अब हम एजेंसी के नियमों का पालन कर रहे हैं और देर के लिए मामूली जुर्माना भी हम भर रहे हैं।’


सुजलोन एनर्जी के प्रवक्ता ने इस मसले पर पुणे के मुख्यालय से कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया, क्योंकि अमेरिका से अभी आधिकारिक बातचीत बाकी है। एमपीसीए ने वेबसाइट पर उपलब्ध बयान में कहा कि सुजलोन की यह इकाई हर वर्ष लगभग 27 टन खतरनाक वायु प्रदूषक छोड़ती है। इसमें से 17 टन जाइलीन हैं, जिसमें बेंजीन के कुछ घुलनशील यौगिक भी शामिल हैं। इसलिए कंपनी को इसके एवज में जुर्माना भरना पड़ रहा है।

Advertisement
First Published - May 7, 2008 | 12:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement