रोजगार के अवसर को बढ़ावा देने में स्टार्टअप अहम

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 9:50 PM IST

विश्व में भारत के स्टार्टअप के केंद्र के रूप में उभरने के बीच 77 प्रतिशत कंपनियों का मानना है कि देश में रोजगार के अवसर को बढ़ावा देने में नए जमाने की कंपनियों की सकारात्मक भूमिका है। मानव संसाधन समाधान प्रदान करने वाली जीनियस कंसल्टेंट्स के सर्वेक्षण में शामिल 77 प्रतिशत लोगों ने कहा कि भारत में रोजगार परिदृश्य के परिवर्तन में सहायता को स्टार्टअप क्षेत्र की सकारात्मक भूमिका है। सर्वेक्षण में उत्तरदाता इस बात से सहमत हैं कि स्टार्टअप ने अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद की है। साथ ही उन्होंने कई नई प्रतिभाओं को रोजगार दिया है और उन्हें व्यवस्थित रूप से विकसित होने के लिए जगह दी है। यह सर्वेक्षण जीनियस कंसल्टेंट्स द्वारा 1,121 मानव संसाधन प्रमुखों और अन्य अधिकारियों के बीच हुआ।    

 

First Published : January 20, 2022 | 11:19 PM IST