facebookmetapixel
Advertisement
New Rules From August: LPG सिलेंडर से Tatkal टिकट तक… 1 अगस्त से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असरFII vs DII: विदेशी निवेशक बेचते रहे, घरेलू निवेशकों ने संभाला, अब किसके हाथ में है भारतीय शेयर बाजार?क्यों महंगा ऑफिस किराया दे रहीं AI कंपनियां? निवेशकों के लिए क्या हैं मायनेEicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसUS में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा? ट्रंप प्रशासन ₹95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचारStock Market Update: Sensex फ्लैट, Hitachi Energy और GE Vernova T&D बने सबसे बड़े गेनरZepto ने अचानक टाला IPO! अब 1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लेकिन वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से 4.5 अरब डॉलर क्यों हुआ?AI का सबसे बड़ा डर खत्म? अब TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro के लिए क्या बदलने वाला है?Stocks To Watch Today: HAL से मेगा ऑर्डर, Zepto की ₹1,000 करोड़ फंडिंग, RailTel के नतीजे… आज इन शेयरों में दिख सकती है तेजी

Sonata की नजर 1.5 अरब डॉलर राजस्व पर

Advertisement

बाजार के संदर्भ में सोनाटा अभी उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन, नॉर्डिक्स, भारत, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Last Updated- October 01, 2023 | 10:31 PM IST
Sonata eyes $1.5 billion revenue

सोनाटा सॉफ्टवेयर अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारोबार में मजबूत वृद्धि के दम पर अगले दो से तीन वर्षों में 1.5 अरब डॉलर के राजस्व पर नजर बनाई हुई है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बेंगलूरु की आईटी कंपनी के घरेलू कारोबार जिसमें उत्पाद और प्रबंधित सेवाएं शामिल हैं वित्त वर्ष 2022-23 (वित्त वर्ष 2023) के दौरान कुल आय में 68.5 करोड़ डॉलर का योगदान दिया, जबकि उसके अंतरराष्ट्रीय कारोबार का योगदान 24.9 करोड़ डॉलर रहा।

सोनाटा सॉफ्टवेयर के मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक समीर धीर ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘वित्त वर्ष 2026 तक हमारा लक्ष्य घरेलू कारोबार को 1 अरब डॉलर और अंतरराष्ट्रीय कारोबार को 0.5 अरब डॉलर तक ले जाने का है।’

बाजार के संदर्भ में सोनाटा अभी उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन, नॉर्डिक्स, भारत, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके साथ कंपनी ने विशिष्ट वर्टिकल पर ध्यान केंद्रित करने की रणनीति बनाई।

धीर ने कहा, ‘हम बैंकिंग और वित्त सेवाओं एवं स्वास्थ्य देखभाल पर ध्यान केंद्रित करेंगे और इन्हें दोगुना करना चाहते हैं। सोनाटा परंपरागत रूप से खुदरा, विनिर्माण, वितरण और हाई-टेक क्षेत्रों में बहुत मजबूत रही है। इस लिए ये हमारे लिए ध्यान देने वाले क्षेत्र हैं।’

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement