facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: तेजस नेटवर्क्स, हीरो मोटोकॉर्प से एनबीसीसी तक, आज इन शेयरों पर रखें नजरUPI: एग्रीगेटर भी चाह रहे एमडीआर में हिस्सा, बैंकों पर निर्भरता घटाने की मांगउदारीकरण के 35 साल: भारत की तरक्की बढ़ी, लेकिन राज्यों की आय असमानता कायमनेपाल में बाढ़ का कहर: 290 भारतीय लापता, 359 लोगों की मौत की खबरSCO Summit: मोदी-पुतिन की बैठक तय, द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर फोकसआपात ऋण गारंटी योजना अचानक हुई बंद, ₹2.5 लाख करोड़ की गारंटी खत्म; MSMEs की बढ़ी चिंताFPI ने अगस्त में लगाए ₹27,186 करोड़, 23 महीने में सबसे बड़ी खरीदारी; क्या जारी रहेगी तेजी?NSE IPO को जल्द मिल सकती है सेबी की मंजूरी, अगले महीने आ सकता है इश्यूCAS से सेंसेक्स में एक्सपायरी पर भारी उतार-चढ़ाव, 2,000 अंक तक फिसला इंडेक्सहोर्मुज स्ट्रेट में अवरोध से ऊंची रहेंगी तेल कीमतें, 100 डॉलर पहुंचेगी

अ​धिग्रहण को इस साल रफ्तार देगी ​शिपरॉकेट

Advertisement

शिपरॉकेट ने साल 2022 में ही रॉकेटबॉक्स, पिकर, विग्जो टेक, ग्लौकस लॉजिस्टिक्स, रॉकेट और ओमुनी समेत छह कंपनियों का अधिग्रहण किया था।

Last Updated- February 03, 2025 | 11:00 PM IST
Shiprocket

टेमासेक और जोमैटो के निवेश वाली लॉजि​स्टिक क्षेत्र की यूनिकॉर्न कंपनी ​शिपरॉकेट साल 2025 में अधिग्रहणों की होड़ के लिए कमर कस रही है, हालांकि कंपनी शेयर बाजार में अपनी सूचीबद्धता के लिए तैयार है।

गुरुग्राम मुख्यालय वाली इस कंपनी की नजर आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पर है और इसकी योजना पर काम कर रही है, हाल ही में इसे सार्वजनिक कंपनी में तब्दील किया गया है।

कंपनी के प्रबंध​ निदेशक और मुख्य कार्य अ​धिकारी साहिल गोयल ने बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में कहा, ‘हम पहले भी अधिग्रहण करते रहे हैं। हम इस वित्त वर्ष में मुनाफे में रहे हैं और हम इस वर्ष का समापन मुनाफ में करेंगे, जिसका मतलब यह है कि हमारे पास रफ्तार बढ़ाने के लिए नकदी के इस्तेमाल की क्षमता है।’

उन्होंने कहा, ‘अगर आप मुझसे पूछें कि क्या हम इस साल अधिग्रहण तेज करेंगे, तो इसका जवाब है – हां।’ अलबत्ता उन्होंने अधिग्रहण के लक्ष्यों के बारे में और जानकारी साझा नहीं की।

उन्होंने कहा कि डिजिटल कॉमर्स के उभरते परिदृश्य में शिपरॉकेट किसी भी ऐसी क्षमता का अधिग्रहण करेगा या उसे आंतरिक रूप से विकसित करेगी, जिसकी उसके पास कमी है।

गोयल ने कहा, ‘हमारी अधिग्रहण रणनीति के चार बड़े स्तंभ हैं – फुलफिलमेंट और शिपिंग, वित्तीय सेवा, भुगतान और विपणन कारोबार। जब तक ये चार चीजें मौजूद हैं, तब तक हम अलग-अलग श्रे​णियों में कंपनियों पर विचार करने में रुचि रखेंगे क्योंकि इससे हमें क्षमता मिलेगी।’

​मार्केट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ट्रैक्सन के आंकड़ों के अनुसार शिपरॉकेट ने साल 2022 में ही रॉकेटबॉक्स, पिकर, विग्जो टेक, ग्लौकस लॉजिस्टिक्स, रॉकेट और ओमुनी समेत छह कंपनियों का अधिग्रहण किया था।

Advertisement
First Published - February 3, 2025 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement