facebookmetapixel
Advertisement
मोदी के गमछे से चमकी बुनकरों की किस्मत, बिहार के करघों पर बरसे करोड़ों के ऑर्डरमिस-सेलिंग पर RBI सख्त, Axis Max Life ने कहा- फैसला ग्राहकों के हित मेंएलएलपी और कंपनी ऐक्ट में सुधार की तैयारी, कारोबारियों को मिलेगी बड़ी राहत?Stocks To Buy Today: एक्सपर्ट कॉल! चॉइस इक्विटी ने सुझाए 2 शेयर, ₹660 तक टारगेट; जानें एंट्री और स्टॉपलॉससुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एयरसेल-आरकॉम की वसूली अब खतरे मेंNeysa जुटा रही 1.2 अरब डॉलर, एआई क्रांति को मिलेगा नया जोरStock Market Update: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 150 अंक फिसला; निफ्टी 25450 के नीचेको-वर्क एआई ने बढ़ाई उत्पादकता, लेकिन सेवा कंपनियों का काम बरकरारAI Impact Summit 2026: टेक महाशक्ति बनने की राह पर भारत, 100 देशों के बीच एआई विजन का करेगा दमदार प्रदर्शनकिसानों और स्टॉक को देखते हुए सरकार ने निर्यात में ढील दी

भारत में Samsung का बड़ा दांव, फोल्डेबल फोन से बढ़ाएगा मार्केट पकड़

Advertisement

पार्क ने कहा कि सैमसंग 'मेक इन इंडिया' और 'डिजिटल इंडिया' जैसी सरकारी पहलों के साथ तालमेल रखते हुए इनोवेशन, मैन्युफैक्चरिंग और लोकल वैल्यू एडिशन में निवेश बढ़ा रहा है।

Last Updated- August 03, 2025 | 5:32 PM IST
Samsung
Representative Image

Samsung ने भारत को अपनी सबसे अहम रणनीतिक बाजारों में से एक बताते हुए कहा है कि यहां विकास की संभावनाएं अपार हैं और कंपनी देश में लंबे समय तक निवेश जारी रखेगी। कंपनी के दक्षिण-पश्चिम एशिया के प्रेसिडेंट और सीईओ जेबी पार्क ने कहा कि भारत न केवल सैमसंग के लिए रणनीतिक बाजार है, बल्कि इसके वैश्विक भविष्य का अहम स्तंभ भी है।

पार्क ने कहा कि सैमसंग ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ जैसी सरकारी पहलों के साथ तालमेल रखते हुए इनोवेशन, मैन्युफैक्चरिंग और लोकल वैल्यू एडिशन में निवेश बढ़ा रहा है। कंपनी के मुताबिक, भारत में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, तीन आरएंडडी सेंटर और एक डिजाइन सेंटर हैं, जो घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों की मांग पूरी करते हैं। FY24 में सैमसंग की भारतीय बाजार से आय ₹1 लाख करोड़ से अधिक रही।

कंपनी ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold7 और Galaxy Z Flip7 लॉन्च किए हैं, जिनका निर्माण उत्तर प्रदेश के नोएडा प्लांट में होगा। इन मॉडलों के लिए 2.1 लाख से ज्यादा प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं और कुछ बाजारों में स्टॉक खत्म हो चुका है। पार्क के अनुसार, कंपनी ने रिपेयर कॉस्ट को कम करने के समाधान खोज लिए हैं, जिससे ग्राहकों का बोझ घटेगा।

सैमसंग के मुताबिक, फोल्डेबल फोन का कॉन्सेप्ट छोटे और पोर्टेबल डिजाइन पर आधारित है, और अब कंपनी ट्राई-फोल्ड फोन पर भी काम कर रही है, जिसे साल के अंत तक लॉन्च करने की योजना है।

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग की हिस्सेदारी 16.4% है और वह वीवो (19.7%) के बाद दूसरे स्थान पर है। प्रीमियम सेगमेंट में कंपनी की टक्कर अमेरिकी फोन निर्माता एप्पल से है। सैमसंग अब भारतीय बाजार में अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को ऑप्टिमाइज करते हुए SKUs कम करने की रणनीति पर काम कर रहा है, ताकि दक्षता बढ़ाई जा सके और सही सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा की जा सके।

Advertisement
First Published - August 3, 2025 | 5:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement