facebookmetapixel
नवंबर में भारत से आईफोन का निर्यात 2 अरब डॉलर तक पहुंचा, बना नया रिकार्डएवेरा कैब्स ने 4,000 ब्लू स्मार्ट इलेक्ट्रिक कारें अपने बेड़े में शामिल करने की बनाई योजनाGST बढ़ने के बावजूद भारत में 350 CC से अधिक की प्रीमियम मोटरसाइकल की बढ़ी बिक्रीJPMorgan 30,000 कर्मचारियों के लिए भारत में बनाएगा एशिया का सबसे बड़ा ग्लोबल कैपेसिटी सेंटरIPL Auction 2026: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदानिजी खदानों से कोयला बिक्री पर 50% सीमा हटाने का प्रस्ताव, पुराने स्टॉक को मिलेगा खुला बाजारदूरदराज के हर क्षेत्र को सैटकॉम से जोड़ने का लक्ष्य, वंचित इलाकों तक पहुंचेगी सुविधा: सिंधियारिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया: डॉलर के मुकाबले 91 के पार फिसली भारतीय मुद्रा, निवेशक सतर्कअमेरिका से दूरी का असर: भारत से चीन को होने वाले निर्यात में जबरदस्त तेजी, नवंबर में 90% की हुई बढ़ोतरीICICI Prudential AMC IPO: 39 गुना मिला सब्सक्रिप्शन, निवेशकों ने दिखाया जबरदस्त भरोसा

टीसीएस में छह महीने में दूसरी बार बढ़ेगा वेतन

Last Updated- December 12, 2022 | 6:51 AM IST

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) अप्रैल 2021 से अपने 4.69 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के वेतन में वृद्घि की तैयारी कर रही है। इस तरह से टीसीएस वित्त वर्ष 2022 के लिए वेतन बढ़ोतरी की घोषणा करने वाली पहली आईटी सेवा कंपनी बन गई है। अक्टूबर 2020 में भी कंपनी ने 6 से 8 फीसदी वेतन बढ़ाया था। वित्त वर्ष 2022 में टीसीएस के कर्मचारियों को छह महीने के भीतर औसतन 12 से 14 फीसदी की वेतन वृद्घि मिलेगी।
टीसीएस के प्रवक्ता ने कहा, ‘अपने सभी कर्मचारियों के वेतन में अप्रैल 2021 से बढ़ोतरी कर रहे हैं, जो हमारे बेंचमार्क के मुताबिक होगा। यह कदम कर्मचारियों के लिए हमारी प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है।
टीसीएस की पहल से लगता है कि कंपनी जगत वेतन वृद्घि के सामान्य चक्र की ओर तेजी से बढ़ सकता है। वित्त वर्ष 2021 में टीसीएस ने 40,000 लोगों को नियुक्त किया था। कंपनी विभिन्न क्षेत्रों में अब भी भर्तियां कर रही है। अभी तक किसी बड़ी आईटी कंपनी ने वित्त वर्ष 22 के लिए वेतन बढ़ोतरी की घोषणा नहींं की है। हाल में एक्सेंचर ने एकमुश्त बोनस के रूप में अपने कर्मियों को एक हफ्ते का मूल वेतन देने की घोषणा की है।
कॉग्निजेंट ने भी कहा था कि वह प्रदर्शन आधारित बोनस का 100 फीसदी देगी और 24,000 कर्मचारियों को पदोन्नति भी दी है। कोरोना को देखते हुए आईटी दिग्गजों टीसीएस, इन्फोसिस व विप्रो ने वेतन बढ़ोतरी पर रोक लगा दी थी। हालांकि प्रदर्शन मेंं सुधार के बाद वे इस फैसले पर दोबारा विचार के लिए प्रोत्साहित हुए।

First Published - March 19, 2021 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट