facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

रिवर का मार्च तक भारत में 25 नए स्टोर खोलने का लक्ष्य

Advertisement

बेंगलुरु मुख्यालय वाली इस कंपनी ने कोयंबटूर में अपना पहला स्टोर खोला, जो तमिलनाडु में इस तरह की दूसरी सुविधा है।

Last Updated- January 05, 2025 | 2:36 PM IST
River
Representative Image

विनिर्माता रिवर ने इस साल मार्च तक देशभर में 25 स्टोर खोलकर अपने खुदरा कारोबार का विस्तार करने की योजना बनाई है। बेंगलुरु मुख्यालय वाली इस कंपनी ने कोयंबटूर में अपना पहला स्टोर खोला, जो तमिलनाडु में इस तरह की दूसरी सुविधा है। इससे पहले चेन्नई में पहला स्टोर 2024 में स्थापित किया गया था।

रिवर को जापान-मुख्यालय वाली यामाहा मोटर, मित्सुई एंड कंपनी लिमिटेड, दुबई-मुख्यालय वाले अल फुतैम ग्रुप सहित अन्य प्रमुख निवेशकों का समर्थन प्राप्त है। अपने विस्तार के तहत कंपनी की योजना राज्य के वेल्लोर, इरोड, तिरुपुर में स्टोर खोलने की है। आने वाले महीनों में यह मैसुरु, बेलगाम, तिरुपति, अहमदाबाद, पुणे, नागपुर और दिल्ली में भी अपनी सुविधाएं स्थापित करेगी।

कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरविंद मणि ने कहा, “चेन्नई में अपने प्रमुख स्टोर की सफलता के बाद हम पूरे तमिलनाडु में स्टोर खोलने को लेकर उत्साहित हैं। हमारे कई कर्मचारी जो शुरू से ही हमारे साथ हैं, वे इसी क्षेत्र से हैं। ….और यह हमारे लिए एक विशेष बाजार है।”

रिवर वर्तमान में अपने स्कूटर ‘इंडी’ की खुदरा कीमत 1,42,999 रुपये (शोरूम दाम) पर बेच रही है। नया स्टोर – राजदुराई ई-मोबिलिटी सुविधा को कोयंबटूर के त्रिची रोड स्थित कोठारी लेआउट में 1,200 वर्ग फुट में स्थापित किया गया है।

Advertisement
First Published - January 5, 2025 | 2:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement