facebookmetapixel
Advertisement
निर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्ड

रेनो: सावधान लेकिन उम्मीद बरकरार

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:51 AM IST

रेनो इंडिया ने जुलाई की बिक्री में 75.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है जो सभी कार विनिर्माताओं के बीच रिकॉर्ड वृद्धि है। महीने के दौरान कंपनी ने 6,422 कारों की बिक्री की जबकि एक साल पहले की समान अवधि में उसने 3,660 वाहनों की बिक्री की थी।
रेनो की बिक्री को ट्राइबर एएमटी एवं नई क्विड जैसे मॉडलों और ग्रामीण बाजार से बल मिला। कंपनी की कुल बिक्री में ग्रामीण बाजार का योगदान करीब 25 फीसदी है। कंपनी ने कहा है कि वह जल्द ही नए डस्टर को बाजार में उतारेगी। जनवरी से जून की अवधि में कंपनी ने बिक्री में 29 फीसदी की गिरावट दर्ज की जबकि उद्योग में 47 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
रेनो इंडिया के प्रबंध निदेशक वेंकटराम मामिलापल्ले ने कहा, ‘हमने कई रणनीतिक निर्णय लिए जिससे हमें अपने परिचालन को सुदृढ़ करने और हमारे सभी हितधारकों की रक्षा करने में मदद मिली।’ उन्होंने कहा कि नई ट्राइबर एएमटी के उतारे जाने से उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूती मिली। कंपनी ने मई के आखिर में इसे बाजार में उतारा था। इसके अलावा कंपनी ने बीएस6 उत्सर्जन मानदंड के साथ 1.0 लीटर पावरट्रेन इंजन के साथ नई क्विड के एमटी एवं एएमटी मॉडल उतारे गए थे। इन दोनों मॉडलों से कंपनी की बिक्री को रफ्तार मिली और रेनो मौजूदा कठिन समय में भी अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल रही।
बिक्री बढ़ाने के लिए तमाम योजनाओं के अलावा रेनो ने ऑनलाइन बुकिंग विकल्प एवं अन्य नवाचारों के जरिये अपनी डिजिटल दक्षता और पोर्टफोलियो को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया। मामिलापल्ले ने कहा कि मध्यावधि से दीर्घावधि लिहाज से रेनो अपनी वृद्धि के लिए ग्रामीण बाजार की भूमिका अहम मान रही है। पिछले साल कंपनी ने एक पहल शुरू की थी जिसके तहत देश भर में 330 कस्बों को लक्ष्य किया गया था।

Advertisement
First Published - August 3, 2020 | 12:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement