facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलान

Reliance नए ऊर्जा कारोबार से 2030 तक कर सकती है 10-15 अरब डॉलर की कमाई

Advertisement

तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र तक काम कर रहे रिलायंस समूह ने सौर विनिर्माण के साथ-साथ हाइड्रोजन बाजार में उतरने की घोषणा की है।

Last Updated- June 18, 2023 | 2:59 PM IST
Reliance Industries - RIL

उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज सौर से हाइड्रोजन तक फैले नए ऊर्जा कारोबार से 2030 तक 10-15 अरब डॉलर की कमाई कर सकती है। हालांकि, उसे प्रौद्योगिकी में अपनी सीमित विशेषज्ञता की भरपाई नए अधिग्रहणों या भागीदारी के जरिये करनी होगी। सैनफोर्ड सी बर्नस्टीन की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

स्वच्छ ऊर्जा (सौर, बैटरी, इलेक्ट्रोलाइजर और फ्यूल सेल) 2050 तक भारत में 2,000 अरब डॉलर के निवेश के साथ भारत में रिलाायंस के लिए विकास का नया स्तंभ है। भारत 2030 तक 280 गीगावॉट सौर क्षमता और 50 लाख टन हरत एच2 उत्पादन का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

ब्रोकरेज कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “हमारा अनुमान है कि यात्री और वाणिज्यिक वाहन श्रेणी में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या पांच प्रतिशत पर पहुंचेगी, जबकि दोपहिया वाहनों के मामले में यह 21 प्रतिशत होगी। स्वच्छ ऊर्जा का कुल उपलब्ध बाजार (टीएएम) मौजूदा के 10 अरब डॉलर से बढ़कर 2030 में 30 अरब डॉलर का हो सकता है।”

रिपोर्ट के अनुसार, “हमारा इसके 2050 तक 200 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।’’ तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र तक काम कर रहे रिलायंस समूह ने सौर विनिर्माण के साथ-साथ हाइड्रोजन बाजार में उतरने की घोषणा की है।

रिलायंस की योजना 2030 तक 100 गीगावॉट की स्थापित सौर क्षमता पाने की है, जो देश की लक्षित क्षमता 280 गीगावॉट का 35 प्रतिशत है। बर्नस्टीन ने कहा, “हमें रिलायंस के 2030 तक सौर बाजार का 60 प्रतिशत, बैटरी बाजार का 30 प्रतिशत और हाइड्रोजन बाजार का 20 प्रतिशत हासिल करने की उम्मीद है।’’

रिपोर्ट के अनुसार, “हमारा अनुमान है कि रिलायंस 2030 में नए ऊर्जा कारोबार से लगभग 10-15 अरब डॉलर का राजस्व प्राप्त कर सकती है जो टीएएम का लगभग 40 प्रतिशत बैठेगा।”

Advertisement
First Published - June 18, 2023 | 2:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement