facebookmetapixel
Advertisement
SEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौकाफिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसाUltra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा हैFASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?

2025 में क्रिकेटर्स ने रियल एस्टेट में झोंके करोड़ों! इन 4 दिग्गजों ने 65 करोड़ तक की खरीद डाली प्रॉपर्टी

Advertisement

सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल समेत चार दिग्गज क्रिकेटर्स ने साल 2025 में प्रॉपर्टी में जमकर निवेश किया

Last Updated- May 21, 2025 | 4:12 PM IST
Shikhar Dhawan and Surya

साल 2025 में कई बड़े भारतीय क्रिकेटर्स ने करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है। चाहे वो KL Rahul हों, या फिर शिखर धवन, सुर्यकुमार यादव या ज़हीर खान। इन सबने मुंबई और दिल्ली-एनसीआर के पॉश इलाकों में बड़ी रकम लगाई है। इन सौदों की जानकारी IGR (Inspector General of Registration) और रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म्स ने सार्वजनिक दस्तावेज़ों के ज़रिए दी है।

KL Rahul और Suniel Shetty ने मिलकर ली ज़मीन

टीम इंडिया के बल्लेबाज़ केएल राहुल और उनके ससुर व एक्टर सुनील शेट्टी ने ठाणे वेस्ट के ओवाले इलाके में 9.85 करोड़ रुपये की 7 एकड़ ज़मीन खरीदी है। ये ज़मीन 30 एकड़ की बड़ी जमीन का हिस्सा है और इसका रजिस्ट्रेशन मार्च 2025 में हुआ। इस सौदे पर 68.96 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस लगी। ओवाले, ठाणे के घोड़बंदर रोड के पास स्थित है और ईस्टर्न- वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे से जुड़ा हुआ है, जिससे यहां से मुंबई और ठाणे के बिज़नेस हब्स तक पहुंच आसान है। इससे पहले जुलाई 2024 में राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने बांद्रा के पाली हिल में 20 करोड़ रुपये से ज़्यादा में एक लग्ज़री अपार्टमेंट भी खरीदा था।

यह भी पढ़ें…Virat Kohli की Brand Value के आगे सब फीके, Brands के सरताज हैं विराट

Shikhar Dhawan का 65 करोड़ का लग्ज़री फ्लैट

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने गुरुग्राम के DLF The Dahlias प्रोजेक्ट में करीब 65.6 करोड़ रुपये में एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है। इसका रजिस्ट्रेशन फरवरी 2025 में हुआ, और इस पर 3.28 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई। फ्लैट का साइज 5,750 से 6,040 वर्ग फुट के बीच है, जिसमें 5 पार्किंग स्लॉट भी शामिल हैं। DLF का यह प्रोजेक्ट देश के सबसे महंगे प्रोजेक्ट्स में से एक बन चुका है, जहां कुछ पेंटहाउस 150 करोड़ रुपये तक में बिके हैं।

Zaheer Khan की फैमिली का 11 करोड़ का फ्लैट

पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर ख़ान ने अपनी पत्नी सागरिका घाटगे और उनके भाई शिवजीत घाटगे के साथ मिलकर मुंबई के लोअर परेल इलाके में इंडियाबुल्स स्काई प्रोजेक्ट में 11 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा है। यह डील फरवरी 2025 में रजिस्टर्ड हुई। फ्लैट का कारपेट एरिया 2,158 वर्ग फुट है और इसमें 3 कार पार्किंग स्लॉट्स हैं। इस पर 66 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई गई। लोअर परेल मुंबई का एक प्रीमियम रेसिडेंशियल इलाका है, जहां पहले से ही कई सेलिब्रिटी रहते हैं।

Suryakumar Yadav का 21 करोड़ का इन्वेस्टमेंट

टीम इंडिया के T20 स्टार सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा यादव ने मुंबई के डिओनार इलाके में Godrej Sky Terraces प्रोजेक्ट में दो अपार्टमेंट्स खरीदे हैं। यह डील मार्च 2025 में रजिस्टर्ड हुई और इसकी कुल कीमत 21.1 करोड़ रुपये रही। इसमें उन्होंने छह कार पार्किंग स्लॉट भी लिए हैं। इन अपार्टमेंट्स का कुल कारपेट एरिया लगभग 4,223 वर्ग फुट है। इस सौदे पर 1.26 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस लगी। डिओनार मुंबई का पूर्वी इलाका है जो ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और मोनोरेल से अच्छी तरह जुड़ा है।

Advertisement
First Published - May 21, 2025 | 1:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement